मंगलवार, 8 मार्च 2022

आने वाले समय मे महिलाएं अपनी क्षमता से करेंगी अचंभित : अनुराधा

वी एच सी ए फाउंडेशन द्वारा मनाया गया महिला दिवस  

घरौंडाः पवन कुमार


कुछ समय पूर्व महिलाओं को मात्र घर सजाने, घर संभालने और बच्चे पालने की वस्तु समझा जाता था उनकी क्षमता पर प्रश्रचिन्ह लगा दिया जाता था, आज चाहे कोई भी क्षेत्र हो जैसे रक्षा, राजनीति, खेल, पत्रकारिता, उद्योग, महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है। महिला सशक्तिकरण का ये अनूठा युग है, आने वाले समय मे महिलाएं अपनी क्षमता से सब को अचंभित करेंगी, ये विचार वी एच सी ए फाउंडेशनकी अध्यक्षा अनुराधा अग्रवाल ने फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस पर वी एच सी ए हेयर क्लिनिक, घरौंडा पर आयोजित 'देश निर्माण में महिलाओं की भूमिका' नामक कार्यशाला में प्रकट किए। 

उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को कहा कि आज के समय की महिलाएं दोबारा से वैदिक एवं पौराणिक महिलाओं  की तरह स्वतंत्र सोच और कुछ कर गुजरने वाले जज्बे के साथ अपना काम कर रही है और आने वाला समय और भी अच्छा है , बस पुरुषप्रधान समाज को महिलाओं के प्रति अपनी सोच में और अधिक सकारात्मक परिवर्तन लाने की है ताकि महिलाएं अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल कर पाएं। 

इस अवसर पर अन्य महिलाओं ने भी अपने अपने विचार सांझा किए। आयोजन में पूनम मेहरा, नीलम कुमारी, अवनीत कौर, निशा किंगर, काजल महला, रोशनी आदि उपस्थित थे।


‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी

आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...