जिलाधिकारी महोदया हापुड़ Medha Roopam, IAS जी को विश्व हिन्दू वाहिनी की ओर से आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम एक ज्ञापन दिया गया जिसमें विश्व हिन्दू वाहिनी द्वारा माँग की गई कि हिन्दू मंदिरों को मिलने वाले दान का प्रयोग केवल हिन्दू हित के लिए किया जाए।
साथ ही जिलाधिकारी महोदया को Haldiram's International स्नेक्स के द्वारा बनाये गए नवरात्रि के फलाहारी मिक्सचर पर उसमे उपयोग किये पदार्थों का विवरण हिंदी भाषा मे न होकर उर्दू अथवा समतुल्य भाषा मे लिखा होने विरुद्ध हिन्दुओ की धार्मिक भावनाओं को भड़काने की धारा 295A के तहत हापुड़ नगर कोतवाल महोदय को दी गयी FIR दर्ज कराने हेतु तहरीर की प्रतिलिपि भी दी।
एडवोकेट आशीष जिन्दल ने जिलाधिकारी महोदया को स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि जो लोग नवरात्रि का व्रत रखते है उनका इस भाषा का ज्ञान नही है और जिनको इस भाषा का ज्ञान है वे नवरात्रि का व्रत नही रखते। हल्दीराम द्वारा ऐसा करने से हिन्दू प्रेमिका के लिए एक हृदय विच्छेदक घटना है। ऐसे वह यह FIR हल्दीराम का पैकेट साक्ष्य के रूप में अपने पास रखते है जिसके कारण वे FIR दर्ज करा रहे है। इस पर जिलाधिकारी महोदया ने सुझाव भी दिया कि पैकेट को संभाल कर रखें और आवश्यक होने पर पैकेट को आवश्यक होने पर अथवा न्यायालय में साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराना होगा।
इसमें विश्व हिन्दू वाहिनीं के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट आशीष जिन्दल तथा हापुड़ जिलासचिव प्रशांत गोयल भी उपस्थित रहे।
-----------------------------------------------------------------
Day Night 24x7 News आपका हार्दिक अभिनन्दन करता है।
आप सभी हमारे व्हाट्सएप समूह से जुड़ने हेतु लिंक के माध्यम से जुड़ सकते है।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें।
(Facebook, YouTube, Twitter, Instagram, Blogger, Koo, etc..)
@dn24x7news
धन्यवाद।
