सोमवार, 8 अप्रैल 2024
िशाल भगवती जागरण मंडल द्वारा 19 वां सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया
घरौंडा 8अप्रैल
विशाल भगवती जागरण मंडल की ओर से 19 वां सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एसडी मंदिर में किया गया। जिसमें पांच जरुरतमंद कन्याओ की शादी कराई गई।। महोत्सव में मुख्य अतिथि समाजसेवी सुशील जैन ने मुख्य रुप में शिरकत की। उन्होंने कहा विशाल भगवती जागरण मंडल हर वर्ष जरुरत मंद कन्याओ की शादी करवा कर एक़ सहरानीय कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक मंडल ने 149 कन्याओ की शादी करा कर समाज को नई दिशा देने का काम किया है।
रविवार को एसडी मंदिर में आयोजित शादी समारोह में गांव खरल निवासी पूनम संग गंजोगढ़ी निवासी राकेश कुमार, नगला मेघा निवासी कोमल संग गंजोगढ़ी निवासी मुकेश, चुंडीपूर निवासी काजल संग गढ़ी खजूर निवासी हर्ष, कचरोली निवासी प्रीति संग मुस्तफाबाद निवासी विकास व नगला मेघा निवासी अंजली संग कैरवाली निवासी सुखदेव विवाह बंधन में बधे। मंडल की ओर से सभी वर -वधू को ग्रहणी सामान भी दिया गया। शहर के गणमान्य व धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
प्रधान हरबंस लाल चुघ ने बताया की ये मंडल भविष्य मे भी इसी तरह समाज सेवा का कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर महेंद्र गर्ग, शुभम जैन, पारुख जैन, सुभाष चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष हरबंस लाल चुघ, कोषाध्यक्ष ललित चुघ, मीडिया प्रभारी सन्नी बजाज, सरक्षक मास्टर शंकर लाल नारंग, उमेश चुघ, अशोक गुप्ता, चरंजीत चुघ, तरुण टक्कर, अश्विनी चौधरी, प० गोविंद राम अशोक मखीजा, सहित अन्य संस्था के लोग मौजूद रहे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी
आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...
-
नई दिल्ली (एजेंसी): दिल्ली में किसान आंदोलन 2.0 को कुचलना के लिए चारों ओर से बॉर्डर सील कर दी गई है। इसके लिए चारों ओर से कटीले तारों की फें...
-
आज न्यूज़ : आशीष जिन्दल - *सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली, RPF जवान की मौत, यात्री घायल* छत्तीसगढ़ के रायपुर में सारनाथ एक्सप्रेस में गोलियां...
-
आज न्यूज़ - आशीष जिन्दल : *ताबड़तोड़ गोलियों से गूंजा दिल्ली का नजफगढ़, सैलून के अंदर दो की मौत* *दिल्ली के नजफगढ़ के एक सैलून में ताबड़तोड़ ...