बुधवार, 30 जून 2021

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगरपालिका रिलीज कर चुकी है 503 लाख का फंड

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगरपालिका रिलीज कर चुकी है 503 लाख का फंड, 241 में से 143 लाभार्थी बना चुके है पक्के मकान

घरौंडापवन अग्रवाल
पी.एम.ए,वाई के तहत गरीब तबके को पक्की छतें मिल रही है। पीएमएवाई की किश्तों से पात्र परिवार अपने सपनों का आशियाना बनाने में लगे हुए है। नगरपालिका अभी तक 503 लाख 50 हजार रुपए का फंड वितरित कर चुकी है। अधिकारियों की माने तो लॉकडाउन के दौरान फंड को लेकर थोड़ी दिक्कतें जरूर आई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही स्थिति सामान्य हो गई। सैकड़ों मकान बन चुके है और सैकड़ों मकानों का निर्माण कार्य जारी है। जिले में नगरपालिका घरौंडा का काम बेहतरीन रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत केन्द्र सरकार ने वर्ष 2022 तक आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को पक्के मकान देने का लक्ष्य रखा है। घरौंडा नगरपालिका में योजना के तहत 658 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें 96 आवेदन विभिन्न कारणों से रिजेक्ट हो गए। अंत में नपा ने 520 पात्रों की जिओ टेगिंग की थी। जरूरी दस्तावेज जमा करवाने वाले 261 पात्र परिवारों को मकान तोडऩे का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया था। पक्के मकानों के लिए नगरपालिका के पास 575 लाख की राशि पहुंची थी। जिसमें से 503 लाख 50 हजार की राशि वितरित की जा चुकी है। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा के मुताबिक, नगरपालिका 241 लाभार्थियों को पहली किश्त, 208 को दूसरी किश्त व 143 पात्र परिवारों को तीसरी किश्त जारी कर चुकी है यानी के 143 लोगों ने अपना पक्का मकान बना लिया है, जबकि अन्य निर्माण कार्य चल रहे है। जिन लोगों को अभी तक वर्क ऑर्डर नहीं मिला है, उन लोगों के दस्तावेजों में कमी है, जिनको कंपलीट करने के लिए कहा गया है। नगरपालिका पात्र परिवारों से डॉक्यूमेंट जमा करवाने के लिए लगातार फोन पर भी संपर्क कर रही है और घरों का विजिट भी किया जाता है। इन लोगों से अपील भी की जाती है कि योजना का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द अपने दस्तावेज पूरा करें, लेकिन लोग गंभीर नहीं है।
नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि पीएमवाई के तहत घरौंडा नगरपालिका ने जिला में सबसे ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाया है। नगरपालिका का कार्य शुरू से ही अच्छा रहा है और इसी वजह से हरियाणा में सिर्फ घरौंडा नगरपालिका को वर्ष 2019 में दूरदर्शन पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी दो महिला लाभार्थियों को भेजने का मौका मिला था। इस उपलब्धि से प्रेरित होकर नगरपालिका लगातार कार्य करती आ रही है।

हरियाणा रोडवेज बस किराये के साथ टोल किराया जोड़ कर सीधे तौर पर यात्रियों की जेब पर डाल रहा है डाका

 हरियाणा रोडवेज  बस किराये के साथ टोल किराया जोड़ कर  सीधे तौर पर यात्रियों की जेब पर डाल रहा है डाका 


घरौंडापवन अग्रवाल
किसान आंदोलन के चलते बन्द पड़े टोल के बावजूद भी हरियाणा रोडवेज  बस किराये के साथ टोल किराया जोड़ कर  सीधे तौर पर यात्रियों की जेब पर डाका डालने का कार्य कर रहा है ।पिछले करीब सात माह में हरियाणा रोड वेज़ टोल के नाम पर यात्रियों से लाखों रुपये ज्यादा वसूल चुका है।सम्बंधित अधिकारी   यात्रियों से टोल न लेने सम्बन्धी बयान पर उच्च अधिकारियों से अभी तक किसी प्रकार के लिखित आदेश न आने की बात कह कर अपना पल्ला छाड़ रहे है ।

 बता दे कि  हरियाणा रोडवेज  बस में यात्रा करने वाले यात्रियों से टोल टैक्स के नाम पर किराये से अतिरिक्त किराया वसूलता आ रहा है और यह किराया किलोमीटर के हिसाब से अलग अलग वसूल जाता है ।अधिकारियों कि माने तो सम्बंधित विभाग द्वारा मई 2020 के बाद इन किरायों में और ज्यादा वृद्धि कर दी थी । जिसमे किराया 85 पैसे प्रति किलोमीटर से बढ़ा कर एक रुपया कर दिया था।विभागीय जानकारी के अनुसार
 करनाल रोड वेज के बेड़े में इस  समय कुल 143 बसे है जिसमे 10 किलोमीटर स्कीम से कम 10 बसे शामिल है ।करीब 7 माह पहले शुरू हुए किसान आंदोलन के बाद किसान संघटनो ने एन एच 44 व इसके आस पास पड़ने वाले सभी टोल प्लाजा ओ को सभी वाहन चालकों के लिए फ्री करवाते हुए टोल पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था ।और यह  प्रदर्शन आज तक भी जारी है ।जिसके चलते  आज भी इन सभी तोलो पर रोडवेज बसों से भी टोल नही वसूला जा रहा है ।लेकिन रोडवेज की बसें आज भी बस में यात्रा करने वाले यात्रियों से टोल का किराया वसूलता आ रहा है । जिसमे टोल के नाम पर यात्रियों को अभी तक लाखों रुपये  ज्यादा वसूले जा चुके है ।
 विभागीय अधिकारियों के अनुसार विभाग की ओर से कोरोना काल मे 1 से 15 किलो मीटर तक 2 रुपये से 3 रुपये,18 से 25 किलोमीटर तक 3से 5 रुपये,26 से 30 किलो मीटर तक4 से 7 रुपये,31से 50 किलो मीटर तक 5से 8 रुपये,51 से 70 किलो मीटर तक6 से 10 रुपये,71 से 90 किलो मीटर तक 7 से 12 रुपये,91 से 110 किलो मीटर तक 8 से 13 रुपये,111 से 130 किलो मीटर तक9 से 15 रुपये,131 से150 तक 10 से 15,151 से 170 किलो मीटर तक 11 से 18 व 171 से ऊपर12 से 20 रुपये की वृद्धि की थी ।

सीएम उद्घाटन के बावजूद पांच माह बाद भी नहीं हो पाया बस स्टैंड चालू

सीएम उद्घाटन के बावजूद पांच माह बाद भी नहीं हो पाया बस स्टैंड चालू, एनओसी न मिलने के कारण नहीं निकाल पा रहा रास्ता, रोड सेफ्टी की बैठक में डीसी ने अगले माह तक बस स्टैंड चालू करने के दिए निर्देश

करनाल: पवन अग्रवाल
बस स्टैंड के उद्घाटन को करीब पांच माह का समय पूरा होने वाला है। बस अड्डे पर बसों की एंट्री व एग्जिट के लिए आज तक भी रास्ता नहीं मिल पाया है। नए बस स्टैंड का निर्माण पूरा होने के बावजूद भी लोगों को बस क्यू शेल्टरों पर खड़े होकर बसें पकडऩी पड़ रही है। क्यू शेल्टर पर धूप होने के कारण यात्रियों को पेड़ के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। बस स्टैंड के रास्ते को लेकर पीडब्ल्युडी विभाग एनएचएआई को पत्र व्यवहार कर चुका है लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी ढाक के तीन पात वाली बात सामने आती है।

बीती सात फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घरौंडा नई अनाज मंडी के पास करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर लगभग 2.16 करोड़ की लागत से बनाए गए बस स्टैंड का उद्घाटन किया। जब बस स्टैंड का उद्घाटन हुआ उस दौरान भी निर्माण कार्य जारी था। निर्माण को पूरा करने में पीडब्ल्युडी विभाग ने करीब डेढ़ से दो माह का समय लगा दिया। बस स्टैंड का निर्माण पूरा हुआ तो मामला बस स्टैंड में बसों की एंट्री व एग्जिट को लेकर अटक गया। आनन फानन में पीडब्ल्युडी विभाग ने एनएचएआई को एनओसी के लिए लिखा लेकिन मामला कागजी कार्रवाई में ऐसा उलझा कि पांच माह बीतने को है और अब तक भी एनओसी नहीं मिल पाई है।
बस स्टैंड को तैयार होने में लग गए दो साल-
पी.डब्ल्यु.डी ने बस स्टैंड का निर्माण कार्य मार्च-2019 में शुरू किया था और एक वर्ष में काम पूरा करना था लेकिन लॉकडाउन के चलते यह संभव नहीं हो पाया। अब जून-2021 भी बीत चुका है और बस स्टैंड शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में बस स्टैंड का निर्माण एक वर्ष देरी से हुआ और आज बस स्टैंड के रास्ते के लिए एन.ओ.सी. में भी कई माह का समय लग रहा है और लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
बस स्टैंड चालू करने को लेकर डीसी ने दिए निर्देश-
करनाल उपायुक्त निशांत यादव ने सडक़ सुरक्षा की बैठक में बस स्टैंड के रास्ते को लेकर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि घरौंडा का नया बस स्टैण्ड बनकर तैयार हो गया है। बस अड्डे पर बसों की एंट्री व एग्जिट के लिए सैंट्रल वर्ज पर एक कट चाहिए। उन्होंने इसके लिए एन.एच.ए.आई. के प्रतिनिधि के साथ-साथ उपमण्डलाधीश घरौंडा की ड्यूटी लगाई कि इस बारे हर सप्ताह एक मीटिंग रखें और अगली मासिक मीटिंग से पहले बस स्टैण्ड चालू हो जाना चाहिए।

मंगलवार, 29 जून 2021

हापुड़ नगर के वार्ड 35 में हुआ टीकाकरण का सफल अभियान। कुल 600 से भी ज्यादा लोगो को लगे टिके।

हापुड़ :- आशीष जिन्दल

हापुड़ नगर के वार्ड 35 में सभासद श्रीमती रेनू गर्ग जी की निगरानी में हुआ टीकाकरण अभियान संपन्न।


देशभर में कोरोना महामारी के चलते सभी को कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान के अंतर्गत हापुड़ नगर के वार्ड 35 में टीकाकरण अभियान चलाया गया यह अभियान वार्ड संख्या 35 के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग सात जगह चलाया गया।

मिनीलैंड स्कूल कैम्प में विश्व हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष जिन्दल जी ने भी स्वयं उपस्थित होकर लोगो को टीकाकरण में सहयोग किया और साथ ही उन्होंने भी ठीके की पहली डोज लगवाते हुए सभी को कोरोना महामारी का टीका लगवाने का अनुरोध किया।


जिसमें कुल 650 लगभग लोगों को कोरना महामारी का टीका लगवाने का लाभ उठाया टीकाकरण अभियान वार्ड संख्या 35 के सभासद श्रीमती रेनू गर्ग धर्मपत्नी श्री पंकज गर्ग जी द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर सात स्थानों पर कैंप का आयोजन किया गया।


वार्ड में आयोजित सभी स्थानों पर लोगो ने उत्साह के साथ टीकाकरण का लाभ उठाया। जिसमे मिनीलैंड स्कूल व माता शीतल मंदिर में वैक्सिन डोज समाप्त होने पर सभासद जी के पति द्वारा स्वास्थ्य विभाग से और अधिक ठीके मंगाए गए और अधिकतम लोगो को टीकाकरण का लाभ दिलाया। वहीं दूसरी ओर एस के एकेडमी में टीकाकरण के लिए आने वाले लोगो का अभाव दिखा। जिससे प्रतीत हुआ कि अभी भी लोगो के मन मे टीकाकरण को लेकर कुछ संशय की स्थिति भी बनी हुई है।

कैम्प को सफल बनाने हेतु सभासद श्रीमती रेणु गर्ग जी व उनके पति श्री पंकज गर्ग जी, विश्व हिंदू वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष जिन्दल, समाज सेवी संजीव अग्रवाल, वीरेन्द्र चौधरी जी, निखिल शर्मा सहित अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे।




-----------------------------------------------------------------
Day Night 24x7 News आपका हार्दिक अभिनन्दन करता है।
आप सभी हमारे व्हाट्सएप समूह से जुड़ने हेतु लिंक के माध्यम से जुड़ सकते है।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें।
(Facebook, YouTube, Twitter, Instagram, Blogger, Koo, etc..)
@dn24x7news
धन्यवाद।
https://dn24x7news.blogspot.com



Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/Bh4PVSDL4ua6JtnZQEs4fD

विश्व हिन्दू वाहिनी के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष अनमोल गुप्ता के परिजनो ने मनाई भामाशाह की जयंती।💐💐

हयासन(हाथरस) :- आशीष जिन्दल

विश्व हिन्दू वाहिनी के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष अनमोल गुप्ता के परिजनो ने मनाई भामाशाह की जयंती


 हसायन | वैश्य समाज के पुर्वज भामाशाह की 475 वी जयंती के अवसर पर कस्बे के मोहल्ला दखल मे विश्व हिन्दू वाहिनी के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष अनमोल गुप्ता के आवास पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर जयंती मनाई गई | विश्व हिन्दू वाहिनी के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष अनमोल गुप्ता व भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता के आवास पर इस युग के परम दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई |

अनमोल गुप्ता व रामगोपाल गुप्ता ने सयुक्त रुप से कहा कि हमे भामाशाह के पद चिन्हो पर चलते हुए गरीब तबके के लोगो की मदद करने के लिए हमेशा दान जरूर करना चाहिये | इस मौके पर विश्व हिन्दू वाहिनी के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष अनमोल गुप्ता , भाजपा नगराध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता , आलोक गुप्ता, शुभम गुप्त, इन्द्रेश गुप्त, गोल्डी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता उपस्थित थे |

विश्व हिन्दू वाहिनी ने अनशन पर बैठे लोगो का किया समर्थन :- हयासन

हयासन(हाथरस) :- आशीष जिन्दल

नगला मया में खारे पानी की समस्या को लेकर अनशन पर बैठे व्यक्ति को विश्व हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी अपना समर्थन देते हुए जिला हाथरस के हयासन क्षेत्र के गांव नगला मया में खारे पानी की समस्या को लेकर अनशन पर बैठे व्यक्तियों का समर्थन किया।

विश्व हिन्दू वाहिनी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनमोल गुप्ता जी ने प्रशासनिक अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर अनशन कर रहे लोगो को जूस पिलाकर अनशन को स्थगित किया।


विश्व हिन्दू वाहिनी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनमोल गुप्ता ने कहा कि अगर दो महीने खारे पानी समस्या का समाधान नही हुआ तो विश्व हिन्दू वाहिनी अनशन के साथ साथ प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष अनमोल गुप्ता, हाथरस जिलाध्यक्ष प्रेमकिशोर शर्मा, जिला संगठन मंत्री दुर्वेश ठाकुर सहित अन्य समस्त जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रात के दो बजे रहस्यमयी हालातों में घर से लापता हुई युवती

 रात के दो बजे रहस्यमयी हालातों में घर से लापता हुई युवती, दो युवकों पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का जताया संदेह, पुलिस ने किया मामला दर्ज

घरौंडा :पवन अग्रवाल
मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के परिजनों ने दो लड़कों पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मधुबन थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 26 जून की रात करीब दो बजे से उनकी 18 वर्षीय लड़की लापता है। परिजन युवती की आस पास के एरिया में तलाश कर चुके है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। 
शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्हें दो युवकों पर शक है। ये दोनों लड़के उनकी कालोनी में रहने वाले व्यक्ति के रिश्तेदार है। दो फोन नंबरों से उनके पास धमकी भरे कॉल भी आते थे, जिसमें इन लोगों द्वारा लड़की को घर से उठा ले जाने की धमकी दी जाती थी। इन फोन कॉल्स को उन्होंने सिर्फ मजाक की दृष्टि से देखा लेकिन आज उनकी लड़की घर से लापता है। उन्हें शक है कि लड़की को गायब करने में दोनों लड़कों की साजिश है। इन दोनों का मालूम जरूर होगा कि उनकी लड़की कहां पर है। 
जांच अधिकारी हरिकिशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

बसताड़ा में पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते चाचा ने भतीजों व भाई पर लाठी डंडों से किया हमला, पुलिस ने किया एक महिला सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

 बसताड़ा में पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते चाचा ने भतीजों व भाई पर लाठी डंडों से किया हमला, पुलिस ने किया एक महिला सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

घरौंडा : पवन अग्रवाल

बसताड़ा में जमीनी विवाद के चलते चाचा ने अपने ही भतीजे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। बीच-बचाव के लिए आए अपने भाई और दूसरे भतीजे के साथ भी मारपीट की। हमले से तीनों को गंभीर चोटें आई। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बसताड़ा निवासी सचिन पुत्र सुलतान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके दादा धर्म सिंह ने जमीन का हिस्सा उसके दोनों चाचा सुरेंद्र व ईशपाल के नाम कर दिया है। शनिवार को वह इसकी जानकारी लेने के लिए अपने दादा के पास गया था। धर्म सिंह उसके चाचा सुरेंद्र के मकान में ही रहता है। जब वह अपने दादा से बातचीत कर रहा था तो उसका चाचा ईश्पाल लाठी लेकर आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 
इसी बीच उसका दूसरा चाचा सुरेंद्र, ईश्पाल का लड़का विशाल, सुनीता चाची व सुरेंद्र का लड़का सौरभ भी पहुंच गए और वे उसके साथ मारपीट करते हुए उसको गली में ले गए। शोर सुनकर बीच बचाव के लिए उसका पिता सुलतान सिंह व भाई संदीप पहुंचा तो उन पर भी लाठी डंडों व रॉड से हमला बोल दिया। जिसकी वजह से संदीप को गहरी चोटें आई है। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। एसएचओ दीपक ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर ईश्पाल, सुरेंद्र, सौरभ, विशाल व सुनीता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

तीसरी लहर के प्रकोप से बचने के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में किए विशेष प्रबंध

 तीसरी लहर के प्रकोप से बचने के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में किए विशेष प्रबंध, लोग करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन, लापरवाही न करें, अभी भी कोरोना का प्रकोप जारी : निशांत यादव

करनाल: पवन अग्रवाल

उपायुक्त निशांत यादव ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप दिन प्रतिदिन कम हो रहा है परन्तु इसे खत्म मान लेना जनता की तरफ से जल्दबाजी होगा। सभी जिलावासियों को कोविड के प्रोटोकॉल का पालन तब तक करना हो जब तक सरकार की ओर से इस बारे कोई आदेश न आए। सभी को पहले की तरह मास्क का प्रयोग करना और 2 गज की दूरी का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर आएगी नहीं यदि सभी जिलावासी सचेत रहकर नियमों का पालन करें।

उन्होंने बताया कि तीसरी लहर से निपटने के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में 20 पीआईसीयू व 14 एन.आई.सी.यू. बैड तथा 60 वार्ड बैडों का प्रबंध किया गया है। मेडिकल कॉलेज में 2 वैल्टीलैटर की व्यवस्था की है तथा 10 वैल्टीलैटर की मांग नवजात बच्चों के लिए सरकार से की गई है। 
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज के निदेशक डाक्टर जगदीश दूरेजा ने बताया कि माना जा रहा है कि तीसरी लहर का प्रकोप बच्चों पर आएगा। इसके लिए डीसी निशांत यादव के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। बच्चों के लिए बैडों की पूरी व्यवस्था है तथा अलग से वार्ड बनाया गया है। किसी भी व्यक्ति को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु के साथ साथ बड़े बच्चों के लिए सभी तैयारियां कर ली है।

कोरोना से संक्रमित जिले में 18 मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट हुआ 98.50 प्रतिशत, पॉजिटिविटी रेट हुआ 7.80 प्रतिशत, नए 4 केस आए : निशांत यादव

 कोरोना से संक्रमित जिले में 18 मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट हुआ 98.50 प्रतिशत, पॉजिटिविटी रेट हुआ 7.80 प्रतिशत, नए 4 केस आए : निशांत यादव

करनाल: पवन अग्रवाल

 कोरोना महामारी के संक्रमण में दिन-प्रतिदिन गिरावट देखी जा रही है, पिछले कईं दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार नियंत्रण में है। सोमवार को कोरोना के 4 नए पॉजिटिव केस मिले जबकि कोरोना को हराकर 18 व्यक्ति ठीक हुए हैं।

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक 402255 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जिनमें से 361873 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगिटिव आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1730 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 39881 पॉजिटिव केस सामने आए थे जिनमें से 39284 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
उन्होंने बताया कि जिला का पॉजिटिविटी रेट 7.80 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत है। इसके साथ-साथ जिले में सोमवार को कोरोना से संक्रमित 4 नए केस सामने आए हैं। जिला में कोरोना संक्रमण से आज कोई मृत्यु नहीं हुई है। जिला में अब तक 545 कोरोना पोजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार जिला में कोरोना वायरस के 52 एक्टिव केस है। डीसी ने कहा कि सभी नागरिक लॉकडाउन के नियमों का पालन करें तथा घर पर रहें तथा पैनिक न बनाएं।

नेफथा प्लांट मे हाइड्रोकार्बन गैस के रिसाव से लगी आग , 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

 रिफाइनरी नेफ्था क्रैकर में आग के खतरे से निपटने का किया पूर्वाभ्यास 

घरौंडा :पवन अग्रवाल

 रिफाइनरी नेफ्था क्रैकर संयंत्र में विभिन्न विभागों के द्वारा आग के खतरे से निपटने की तैयारियों का आंकलन करने के लिए ऑनसाइट आपदा ड्रिल का आयोजन किया गया ।कोविड-19 महामारी को देखते हुए यह मॉक ड्रिल आवश्यक दिशा-निर्देशों  का अनुपालन करते  हुए किया गया ।

इस ड्रिल का परिदृश्य एन.सी.यू.ऐ.यू.यूनिट के डी.पी.जी.के सर्ज ड्रम (11 वी 5501) की आउटलेट लाइन मे फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन गैस का रिसाव तथा आग को दर्शाया गया  । डी.पी.जी. के सर्ज ड्रम (11 वी 5501) पहली मंजिल पर हैं । शनिवार रात 10:35 पर डी.पी.जी. सर्ज ड्रम की आउटलेट लाइन मे फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन तेल का रिसाव होना शुरू हुआ । तथा एक ही समय पर नीची सतह पर स्थित एक पम्प (11 पी 5501 बी ) पर कुछ कर्मचारियों द्वारा हॉट जॉब किया जा रहा था । फ्लैंज से निकला हाइड्रोकार्बन तेल जैसे ही हॉट जॉब से उत्पन्न चिंगारी के संपर्क से आग लग गई और कुछ ही सैकड़ों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए  10:41 पर अग्नि एंव सुरक्षा के शिफ्ट प्रभारी ने सी.एस.एम. से चर्चा करके मेजर फायर सायरन बजाने का आदेश दिया और 10:50 पर सीजीएम तकनीकी सुधांशु शेखर ने ऑन साइट डिज़ास्टर की घोषणा की । उसके बाद पानीपत नेफ्था क्रैकर एवं रिफाइनरी के संबन्धित अधिकारी एंव कर्मचारी आग की रोकथाम मे लग गए । 

आपातकालीन सायरन बजते ही फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां साइट पर गई और ज्वलनशील पदार्थ के रिसाव तथा आग पर काबू करने के लिए फायर मॉनिटर और वाटर कर्टन के माध्यम से आपातकाल नियंत्रण कार्य प्रारंभ किया । गोपाल चंद्र सिकदर रिफ़ाइनरी प्रमुख को इस बारे तुरंत सूचना दी गई जो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का आंकलन करके लगभग एक घंटे की कडी मशक्कत के बाद  11:40  पर आग पर पूरी तरह नियंत्रण करके स्थिति सामान्य होने की घोषणा की गई । 

ड्रिल के बाद एक समीक्षा  बैठक आयोजित की गयी । जहां आपातकालीन तैयारी योजना में और सुधार के लिए आपातकालीन समन्वयकों द्वारा दी गई रिपोर्ट की समीक्षा सिकदर तथा संबन्धित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। यह डिब्रीफिंग सत्र रिफाइनरी मुख्यालय द्वारा निर्गत दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया । जिसमे गैस व आग की रोकथाम के लिए और पूरी सावधानी के साथ-साथ  तत्परता से कार्रवाई करने पर बल दिया गया ।   

 

जम्मू-कश्मीर में सिख समुदाय की लड़कियों के कथित जबरन धर्मांतरण का मुद्दा छाया पूरे देश में

जम्मू-कश्मीर में सिख समुदाय की लड़कियों के कथित जबरन धर्मांतरण का मुद्दा छाया  पूरे देश में 

घरौंडा :पवन अग्रवाल

जम्मू-कश्मीर में दो सिख समुदाय की लड़कियों के कथित जबरन धर्मांतरण का मुद्दा पूरे देश में छाया हुआ है। पूरे देश के सिख समुदाय में घटना को लेकर गुस्सा है। सिख समुदाय ने मामले की निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे है।

 गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के बडग़ाव जिले की दो सिख लड़कियों का कथित तौर पर अपहरण कर उनका धर्म बदलवाया गया, उनमें से एक लड़की की शादी जबरन मुस्लिम लड़के से करा दी गई। घटना के सामने आने के बाद सिख समुदाय के लोग भी धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग करने लगे हैं।

घरौंडा में सिख समुदाय से जुड़े लोगों ने भी घटना की गौर निंदा की है। जत्थेदार बाबा अमीर सिंह घरौंडा ने कहना है कि सिख समुदाय की लड़कियों के साथ जो भी हुआ वह सरासर गलत है, उसका पूरा सिख समुदाय निंदा करता है। इस तरह की ज्यादती सिख समुदाय कभी बर्दाश्त नहंी करेगा।

वहीं सरदार जगीर सिंह का कहना है कि जहां पर सिखों की संख्या कम है वहां उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। सिख कोम हमेशा से ही बहू-बेटियों की रक्षा के लिए खड़ा रहा है, लेकिन आज उनकी बेटियों के साथ ही ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। 

सरदार सिंदर सिंह का कहना है कि जम्मू कश्मीर में बेटियों का जबरन धर्मांतरण बड़े ही दुख का विषय है। इस तरह की घटनाओं से आपसी भाईचारे को भी खतरा है। जम्मू कश्मीर में सिख बेटियों की सुरक्षा की भी मांग उठाई गई है और सरकार को यह मांग माननी चाहिए। वहीं सरदार गुरलाल सिंह ने कहा कि मुस्लिम धर्मगुरू और मौलाना को इस प्रकार की घटनाओं की निंदा करनी चाहिए और ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए।

एनएच-44 पर घरौंडा व मधुबन के डिवाइडर पर टूटी रेलिंग, हो सकता है हादसा

एनएचएआई के अधिकारी बोले-मेटिरियल की डिमांड भेजी है कार्यालय, जल्द ही होगी मरम्मत

घरौंडा :पवन अग्रवाल

नेशनल हाइवे-44 पर डिवाइडर के बीच में रेलिंग टूटी हुई है। रेलिंग का टूटा हिस्सा किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। ऐसे में हाइवे पर सफर करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसा नहीं है कि एनएचएआई के अधिकारियों के संज्ञान में मामला न हो, बावजूद इसके अभी तक टूटी रेलिंग को ठीक नहीं करवाया गया है। एनएचएआई के इंजीनियरों की माने तो मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन रेलिंग की मरम्मत के लिए मैटिरियल की उपलब्धता न हो पाने के कारण थोड़ी दिक्कतें आई हुई है।


राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन आवागमन करते है। हाइवे का सफर हमेशा से ही जोखिम भरा रहा है। कहीं पर मिट्टी खिसकने की समस्या सामने आती है तो कहीं पर हाइवे के बीच गड्ढों की समस्या वाहन चालकों के लिए परेशानी बनी होती है। हालांकि बीते दिनों एनएचएआई ने ओवरब्रिज के गड्ढों की मरम्मत करवाई है लेकिन घरौंडा व मधुबन एरिया में वाहनों के टकराने से टूटी रेलिंग आज भी ज्यों की त्यों पड़ी हुई है। रेलिंग का कुछ हिस्सा सड़क से भी सटा हुआ है। जिससे वाहनों के टकराने की आशंका बनी रहती है। 
वाहन चालकों का कहना है कि एनएचएआई को वाहन चालकों का सफर सुरक्षित करने की दिशा में कार्य करने की जरूरत है। हाइवे पर वाहन चालकों को होने वाली दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करना चाहिए। टूटी रेलिंग हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए इसको जल्द से जल्द ठीक करवाना जरूरी है। एनएचएआई से मांग है कि इस पर ध्यान दे और तुरंत संज्ञान लें।
वर्जन-
घरौंडा और मधुबन एरिया में डिवाइडर की रेलिंग का कुछ हिस्सा वाहन टकराने की वजह से टूटा हुआ है। मरम्मत के कार्य को लेकर एनएचएआई गंभीर है। बसताड़ा टोल पर मैटिरियल उपलब्ध नहीं था। लिहाजा, अंबाला कार्यालय में मैटिरियल की डिमांड भेजी हुई है। मैटिरियल जल्द ही आएगा और रेलिंग दुरूस्त करवा दी जाएगी।
-कुलदीप सिंह, सिविल इंजीनियर, एनएचएआई करनाल।

सोमवार, 28 जून 2021

बसताड़ा टोल प्लाजा से 507 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति काबू, पुलिस ने किया मामला दर्ज

 बसताड़ा टोल प्लाजा से 507 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति काबू, पुलिस ने किया मामला दर्ज

घरौंडा :27 जून:पवन अग्रवाल
बसताड़ा टोल प्लाजा पर एक व्यक्ति को अफीम के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जीटी रोड स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर मधुबन पुलिस ने शनिवार को नाकेबंदी की हुई थी।
 घरौंडा की तरफ से एक व्यक्ति पुलिस को आता दिखाई दिया। पुलिस को देख व्यक्ति वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस को व्यक्ति पर शक हुआ और उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, जब व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से करीब 507 ग्राम अफीम बरामद हुई। 
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया और पूछताछ शुरू की गई तो उसने अपना नाम सतीश उर्फ काला पुत्र रामेश्वर बताया। आरोपी निसिंग थाना के अमुपुर गांव का रहने वाला है। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया आरोपी सतीश के पास से 507 ग्राम अफीम मिली है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

रविवार, 27 जून 2021

हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा ब्रजघाट गंगा जी पर विरोध प्रदर्शन।


हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा ब्रजघाट गंगा जी पर विरोध प्रदर्शन।

गढ़मुक्तेश्वर(हापुड़): आशीष जिन्दल

हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर पर नमामि गंगे फोटोग्राफर एसोसिएशन,बृजघाट ने पालिका द्वारा लगाए गए 2000 रुपये के टैक्स के विरूद्ध प्रदर्शन किया,जिसमे हिन्दू युवा वाहिनी हापुड़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष टिंकु शर्मा जी ने कहा कि तीर्थ नगरी बृजघाट पर फोटो खींचकर अपने परिवार का लालन-पालन करने वाले ये लोग निर्धनता के कारण ही यह कार्य करते है और इन पर इतना टैक्स असंवैधानिक है ।


इस समस्या का तुरंत ही समाधान किया जाए,संस्था के अध्यक्ष ललित चौहान जी ने भी नगर पालिका के इस टैक्स के विरूद्ध रोष प्रकट करते हुए कहा कि य कर हम लोग देने में असमर्थ है,वैसे ही लॉकडाउन के कारण हम फोटोग्राफरो के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न है और ऐसे समय पर नगर पालिका के द्वारा इस प्रकार का टैक्स हमारे जख्मों पर नमक लगाने जैसा है।


गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष सोना सिंह जी ने इस मामले पर अतिशीघ्र संज्ञान लेते हुए फोटोग्राफरों पर लगाये गए 2000 रुपये के टैक्स को 250 रुपये वार्षिक दर से करने का निर्णय लिया,टैक्स कम करने पर सभी फोटोग्राफरों ने उनका आभार व्यक्त किया,इस अवसर पर राहुल शुक्ल(रिंकु),शोभित ठाकुर,रोहित मल्होत्रा,मांगेराम चौहान,आशीष शर्मा,बिरजू कुमार,मोनू शर्मा,अनु शाक्य,इंकेश कुमार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रदेश में बूथ स्तर पर इनैलो पार्टी को किया जाएगा मजबूत: राणा

 प्रदेश में बूथ स्तर पर इनैलो पार्टी को किया जाएगा मजबूत: राणा 

पानीपत : पवन अग्रवाल

इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी के संगठन के विस्तार और पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जा रहा है । और अब तक 22 जिलों में से 16 जिलों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ता बनाने का काम किया जा चुका है । ये बातें इनैलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव और रादौर हल्के के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने ददलाना में एक वार्ता के दौरान कही ।


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला और चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनैलो पार्टी प्रदेश में सभी वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ रही है । उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में जिस प्रकार बीजेपी सरकार ने किसानों को मारने के लिए जो कृषि कानून बनाए हैं , हम कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं । राणा ने बीजेपी और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस सरकार एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं । उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार ये कृषि कानून लाना चाहती थी परंतु बीजेपी ने यह कृषि कानून जबरदस्ती प्रदेश की जनता पर थोपे हैं । उन्होंने कहा कि जब तक ये कृषि कानून रद्द नहीं होते और सरकार एमएसपी निर्धारित नहीं करती तब तक इनैलो किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर घड़ी रहेगी ।
इस अवसर पर उनके साथ प्रिंस कुमार , पदम सिंह , वेद प्रकाश , मास्टर भगवानदास , नरेंद्र डिमाणा , बृजपाल , सोमपाल और नीरज राणा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

रेलवे रोड़ स्थित विक्रम मार्ग से लेकर हरियाणा नर्सिंग होम नजदीक सेक्टर-6 चौंक तक फ्लाई ओवर बनाया जाना प्रस्तावित, भारी ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात: निशांत यादव

 स्मार्ट सिटी के तहत 95 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा फ्लाई ओवर, किसी की दुकान व मकान का नहीं होगा कोई नुकसान।

करनाल : पवन अग्रवाल
उपायुक्त एवं केएससीएल के सीईओ निशांत कुमार यादव ने बताया कि करनाल स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के मुख्य बाजार के नजदीक कमेटी चौंक पर ट्रैफिक व्यवस्था एवं यातायात को सुचारू बनाने के लिए, रेलवे रोड़ स्थित विक्रम मार्ग से लेकर हरियाणा नर्सिंग होम नजदीक सेक्टर-6 चौंक तक फ्लाई ओवर का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है। 

इस पुल के निर्माण के लिए स्मार्ट सिटी पैसा देगा और पीडब्ल्यूडी बनायगा। जिस पर अनुमानित 95 करोड़ रूपये की लागत आएगी। फ्लाई ओवर सिंगल पिलर पर बनेगा और पिलर डिवाईडर पर बनाया जाएगा। इसके बनने से किसी की जमीन, दुकान व मकान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। फ्लाई ओवर दो लेन का होगा।  
उन्होंने बताया कि करनाल शहर के मुख्य कमेटी चौंक के पास रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए करनाल स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एक सर्वे कराया गया, जिसमें पाया गया कि प्रत्येक दिन इस चौंक से करीब 10 हजार वाहनों का आवागमन रहता है, जिन्हें पुलिस द्वारा कंट्रोल किया जाना भारी पड़ता है। यह समस्या काफी लम्बे समय से चली आ रही है।

 उन्होंने बताया कि रेलवे रोड़ के साथ फ्लाई ओवर के निर्माण की प्रोपोजल मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संज्ञान में लाई गई थी, तथापि उन्होंने इसकी फिजिबिल्टी पर गौर करने के निर्देश दिए थे। इसके उपरांत इंजीनियर्स की एक टीम ने इस स्थल का दौरा कर इस कार्य की प्रारम्भिक सूचना एकत्र की, जिसमें पाया गया कि सडक़ के साथ लगते स्पेस में, विक्रम मार्ग से इसकी शुरूआत की जा सकती है और यह हरियाणा नर्सिंग होम तक बनाया जा सकता है। यह लगभग 2.1 किलो मीटर लम्बा फ्लाई ओवर रहेगा। नये प्रस्तावित फ्लाई ओवर से कमेटी चौंक पर वाहनों की भीड़ कम होगी, यातायात सुगम होगा और शहर में लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

वैक्सिंग ड्राइव व अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन निरोध दिवस पर बेविनार का आयोजन किया

वैक्सिंग ड्राइव व अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन निरोध दिवस पर बेविनार का आयोजन किया

करनाल : पवन अग्रवाल

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र, करनाल द्वारा दिनांक 26जून,2021 कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सिंग ड्राइव व अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन निरोध दिवस पर बेविनार का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र के सभी स्वयंसेवकों ने भाग लिया एवं उनकों सभी युवा मण्डल व महिला मण्डल तक वैक्सीन ड्राइव के बारे में प्रचार प्रसार करने हेतु आदेश दिया।

जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग ने वेबीनार के माध्यम से स्वयंसेवकों को बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केवल वैक्सीनेशन एक माध्यम सहारा है। जिससे हम गंभीर स्थिति में जाने से बच सकते है। हम सब ने कोविड-19 की दूसरी लहर देखी है। अगर इस गंभीर स्थिति में पहुंचने वाले से पहले वैक्सीन लगवाई होती तो बहुत से हमारे प्रिया जन हमारे पास होते। इस महामारी में ना जाने कितनों लोगों ने अपने माता पिता, परिवार जनों व अपने मित्रों को खो दिया है। उन्होंने बताया कि कोरोना जाति, धर्म, अमीर, गरीब देखकर नहीं आता है। यदि भविष्य में तीसरी लहर से बचना है तो आप सब से निवेदन है कि सभी भ्रम से बाहर निकलकर समझदारी वाला काम करें। अब आपको वैक्सीनेशन करवाने के लिए पहले पंजीकरण करने की भी अवश्य नहीं है बस साथ में अपने आधार कार्ड ले जाएं और मौके पर ही वैक्सीनेशन करवाएं।

उन्होंने बताया कि इस संक्रमण को हल्के में ना ले और वैक्सीनेशन करवाने के बाद भी हमें कोविड-19 के नियमों का पालन करना चाहिए और समाजिक दूरी बनाकर रखनी चाहिए। घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवक को बताया कि आज हमारे देश का युवा नशे की दलदल में धंसता हुआ जा रहा है, जिन्हें सही दिशा देना बहुत जरूरी है। नशा हमारे समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। इसलिए हमें अपने भविष्य को देखते हुए नशे से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर स्वयंसेवक रविंद्र, अंजू, सोनिया, आरती, मेहर चंद, राहुल, जगदीश, काजल,पूजा, रवित, अंकित, पुष्पा इत्यादि मौजूद रहे।

पनौड़ी गांव के अंबेड़कर भवन में चलाया गया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

 पनौड़ी गांव के अंबेड़कर भवन में चलाया गया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

घरौंडा: पवन अग्रवाल

पनौड़ी गांव के अंबेड़कर भवन में युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। डॉ. भीमराव अंबेड़कर युवा सभा के प्रधान रेनूभूषण के नेतृत्व में आयोजित इस सफाई कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। भवन में आस-पास बिखरे कचरे को उठाकर रेहड़ी में डाला और निश्चित स्थान पर डाला गया। 

रेनू भूषण ने कहा कि स्वच्छता हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। स्वच्छता ईश्वर का दूसरा रूप है। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर सफाई अभियान चलाए जाते है और स्वच्छता का संदेश दिया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया है कि अपने घरों के सामने कचरे का ढेर ना लगाए। घरों में डस्टबिन रखें और एकत्रित हुए कूड़ें को गांव में कचरे वाले स्थान पर डाले ताकि स्वच्छता बनी रहे। इस मौके पर सभा उपप्रधान संदीप कुमार, सुरेन्द्र, मनदीप, गुलाब, अशोक व अन्य मौजूद रहे।

गमछे से गला घोंटकर पत्नी ने अपने ही पति को उतारा मौत के घाट

 गमछे से गला घोंटकर पत्नी ने अपने ही पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घरौंडा: पवन अग्रवाल

कुटेल गांव में एक महिला ने गमछे से अपने पति का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव घर के बाहर गली में पड़ा मिला। जिसके बाद परिजन शव को घर के अंदर ले गए। मृतक के गले पर निशान देख परिजनों को उसकी पत्नी पर शक हुआ और मामले की शिकायत पुलिस को की। सूचना के बाद पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपने पति की हत्या करने का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

कुटेल गामड़ी में रहने वाला सतीश कुमार मेहनत मजदूरी का काम करता था। शनिवार की अलसुबह संदिग्ध हालातों में सतीश का शव गली में घर के बाहर पड़ा मिला। ग्रामीण ने सतीश के परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचें और वे शव को अंदर ले गए। जब सतीश की पत्नी रेखा से पूछताछ की गई तो वह कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई। मृतक के भाई सुरेश कुमार ने अपनी भाभी रेखा पर शक हुआ और उसने ईधर-उधर छानबीन की तो सतीश का गमछा व चप्पल एक तसले में मिली। जिनको कचरे से ढका हुआ था। सुरेश ने बताया कि उसके की शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। इसी दौरान उनको दो बच्चें हुए। जिसमें एक 13 साल की लड़की है और एक सात साल का लड़का है। उन्होंने बच्चों से भी इस घटना के बारे में पूछताछ की थी। बच्चों ने परिजनों व ग्रामीणों को बताया कि उनके मम्मी-पापा का झगड़ा हुआ था। जिसमें मम्मी ने पापा को थप्पड़ मारा तो पापा ने बोला कि मैं थप्पड़ से नहीं मरूंगा, गमछे से मेरा गला घोंट दो। उसके बाद मम्मी ने पापा का गला घोंट दिया। सुरेश ने बताया है कि जब सतीश के शव की जांच की गई तो उसके गले पर निशान मिले। जिससे प्रतीत हो रहा था कि गले को किसी चीज से दबाया गया है।
सुरेश को अपनी भाभी पर शक हुआ और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई। एफएसएल व पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की। पुलिस ने खुलासा किया है कि सतीश की पत्नी रेखा ने गमछे से गला घोंटकर हत्या की है।
वर्जन-
कुटेल गामड़ी में हुई सतीश की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी रेखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने ही अपने पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या की है, महिला ने पुलिस पूछताछ में यह बात कबूली है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
-दीपक कुमार, थाना प्रभारी मधुबन।

शुक्रवार, 25 जून 2021

हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

शैक्षणिक सत्र कोरोना की भेंट चढ़ने से शिक्षा का अस्तित्व खत्म हो जाएगा: प्रदीप संधू

करनाल : पवन अग्रवाल

आज सीएम सिटी करनाल में उपायुक्त निशांत यादव को हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने ज्ञापन सौंपा । जिसकी अध्यक्षता संघ के करनाल जिलाध्यक्ष प्रदीप संधू गगसीना ने की। यह ज्ञापन स्कूलों पर आ रही विभिन्न समस्याओं पर सरकार का ध्यान दिलवाने को दिया गया। संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप संधू ने कहा कि कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव विद्यालयों व विद्यार्थियों पर पडा है। उन्होंने बताया कि यह ज्ञापन जल्द से जल्द स्कूल खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम दिया है।


संधू ने कहा कि सरकार से हमारी मुख्य माँग सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए एस एल सी की अनिवार्यता का रदद् किया जाना, कोरोना के दौरान खड़ी हुई स्कूलों बसों की किस्तों व स्कूलों लोन की किस्तों में समय की मोहलत देना, गाड़ियों की पासिंग व टैक्स में छूट देना, अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों की एक वर्ष की अवधि बढ़ाना, एग्जिस्टिंग स्कूलों की लिस्ट जारी करना आदि है।

प्रदीप संधू ने कहा कि अब प्रदेश में सभी गतिविधियां संचालित हो रही है जिसमें बाजार, माॅल, रेस्टोरेंट, होटल, मदिरालय, फैक्ट्रियां आदि शामिल हैं। लेकिन केवल स्कूलों को ही बन्द किया हुआ है। लेकिन स्कूलों के सभी तरह के खर्च ज्यों के त्यों है। अगर यह सत्र भी कोरोना की भेंट चढ़ गया तो निजी स्कूलों का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। जो शिक्षा क्षेत्र में दुर्भाग्य पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि हम शिक्षा के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए जल्द से जल्द स्कूल खोलने की मांग करते हैं।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव पवन राणा, प्रदेश प्रवक्ता सलिंद्र शास्त्री, सभी ब्लॉक अध्यक्ष तरसेम शर्मा, सतपाल कंधोल, विनोद कुमार,  दिनेश शर्मा, घरौंडा के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नरेश कैमला, दर्शन सिंह, महिपाल राणा, सुशील शर्मा, राजेंद्र गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।


गुरुवार, 24 जून 2021

राज्य सरकार असंगठित कर्मकारों को देगी 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता: कल्याण

आर्थिक राहत के लिए परिवार पहचान पत्र तथा असंगठित श्रमिक पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य

घरौंडा: पवन अग्रवाल
विधायक हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि सरकार द्वारा कोविड की दूसरी लहर से प्रभावित मजदूरों एवं असंगठित कर्मकारों को आर्थिक राहत देने हेतू प्रभावी घोषणाएं की गई है। सरकार इनके कल्याण व उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। विधायक ने बताया कि सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान असंगठित कर्मकारों को आर्थिक राहत दी है। 

निर्माण मजदूर, असंगठित कर्मकार, ऑटो रिक्शा चालक, रिक्शा चालक, कम वेतन वाले कर्मकार व रेहड़ी तथा फड़ी वाले इत्यादि को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके लिए परिवार पहचान पत्र का होना और असंगठित श्रमिक पोर्टल पर पंजीकरण करवाना लाभार्थियों के लिए अनिवार्य है। 
उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 18 जून से शुरू कर दिए गए है। लाभार्थी ऑनलाइन पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूएनओआरजीवर्कर डॉट ईदिशा डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
         उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित विभागों के कार्यालयों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

सीएम फ्लाईंग टीम ने अवैध रूप से चलाये जा रहे शराब के सब-वैंड को पकड़ा

 सीएम फ्लाईंग टीम ने अवैध रूप से चलाये जा रहे शराब के सब-वैंड को पकड़ा

घरौंडाः पवन
गांव अलीपुर में  सीएम फ्लाईंग टीम ने अवैध रूप से चलाये जा रहे शराब के सब-वैंड को पकड़ा है। छापेमारी में टीम ने बड़ी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके पर बुलाये गए आबकारी विभाग के इंस्पैक्टर ने सब-वैंड के दस्तावेज चैक जिसके बाद खुलासा हुआ कि शराब ठेकेदार एक फीस पर दो सब-वैंड चला रहा था। शराब बिक्री के लिए खोले गए अवैध सब-वैंड से सरकार को करीब तीन लाख रूपये की फीस का नुकसान था। 

बुधवार देर शाम अलीपुर पूरा खोतपुरा रोड पर खोली गई एक शराब की दुकान पर मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते ने छापा मारा।  शराब बेच रहा व्यक्ति टीम को कोई दस्तावेज व परमिशन नहीं दिखा पाया जिसके बाद फ्लाईंग टीम ने आबकारी विभाग को मामले सुचना दी और अधिकारी को मौके पर बुलाया। छापे के कुछ देर पश्चात् शराब ठेकेदार का कर्मचारी एक दस्तावेज लेकर टीम के पास पंहुचा   कि उनके पास सब-वैंड की लीगल परमिशन है। 

आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने दस्तावेज जांचने के बाद बताया कि ठेकेदार  लाख की फीस एक सब-वैंड खोलने  जमा करवाई थी जबकि उसने दो स्थानों पर सब-वैंड खोले हुए है।  अवैध  रूप से शराब बेच रहे सब-वैंड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूकान में रखी शराब को जब्त कर लिया।  एएसआई मंजीत ने बताया कि एक सब-वैंड अवैध खोला गया था जिसके खिलाफ एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

 
वर्जन 
तीन लाख की वार्षिक फीस भुगतान पर ठेकेदार को एक सब-वैंड खोलने की अनुमति दी जाती है। पकड़ी गई दूकान गलत तरीके से खोली गई थी, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
मुकेश कुमार आबकारी इंस्पेकटर  

ए.पी. ग्रुप हरियाणा द्वारा लगाया गया रक्त दान शिविर

ए.पी. ग्रुप हरियाणा द्वारा लगाया गया रक्त दान शिविर, 60 लोगों ने किया रक्तदान।

घरौंडाः पवन अग्रवाल
कोरोना संकटकाल के बीच ए.पी. ग्रुप हरियाणा सेवा कार्य कर रही है। घरौंडा के नगरखेड़ा प्रांगण में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें इंडियन रैडक्राॅस सोसाइटी नई दिल्ली -1 के डाॅक्टरों की टीम ने रक्त एकत्रित किया।  इस मौके पर ए.पी. ग्रुप हरियाणा के सदस्य अंकित राणा ने बताया कि शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। 
काला राणा व दीपक राणा ने बताया कि आनन्द पाल सिंह चौहान राजस्थान के एक समाज सुधारक थे। इनकी छवि को फिल्मों में गलत तरीके से दिखाया गया था जो कि बिल्कुल गलत था। जबकि चौहान एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्हीं की याद में यह रक्त दान शिविर लगाया गया है। उन्होंने ने बताया कि भविष्य में भी कैंप का आयोजन व अन्य सामाजिक कार्य किए जायेंगे। 

इस अवसर पर एडवोकेट राजेंद्र भट्ट, लक्की राणा युवा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट,रीपुदमन राणा,  हरीश राणा, कपिल, अतुल, अंकित रोहिल्ला, भूपेंद्र व अन्य ए.पी. ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।

नगरपालिका के पार्षदों को कार्यकाल पूरा होने पर किया गया विदाई समारोह

एसडीएम के हाथों में होगा नगरपालिका कार्यभार

घरौंडाः पवन अग्रवाल
पार्षदों का कार्यकाल पूरा होने पर नगरपालिका प्रशासन की तरफ से एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नगरपालिका सचिव ने सभी पार्षदों का फूल गुलदस्तों से स्वागत किया और कार्यकाल पूरा होने पर शुभकामनाएं दी। नगरपालिका का कार्यभार अब घरौंडा एसडीएम संभालेगी।
बुधवार को नगरपालिका सदन का समय पूरा हो गया। पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने पर नगरपालिका सचिव की अध्यक्षता में एक विदाई समारोह किया गया। जिसमें पार्षद शामिल हुए। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने पार्षदों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्षदों ने शहर के विकास कार्यो में योगदान दिया और शहर को प्रगति पथ पर ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। संयुक्त  प्रयास से शहर को कई उपलब्धियां भी मिली। चाहे वह स्वच्छता में हो या फिर ओडीएफ में। 
 नगरपालिका अध्यक्ष अमरीक सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बिना किसी भेदभाव के शहर के सभी वार्डो में विकास कार्य करवाए। कार्यकाल पूरा होने के बाद वे सामाजिक तौर पर भी नगरपालिका के सहयोग के लिए सदा तत्पर रहेंगे। सचिव शर्मा ने बताया कि नगरपालिका की जिम्मेदारी अब उपमंडलाधिकारी डॉ. पूजा भारती के हाथों में होगी।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता, पालिका अभियंता संदीप राठी, जे.ई अंकित छोकर, उपप्रधान जय नारायण पाल, पार्षद जयभगवान, राम सिंह, ओंकार दत्त शर्मा, पंकज गुलाटी, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंगला, अनिल कुमार, लखविंदर सिंह, पार्षद विकास शर्मा, गुलाब सिंह, रजनी चुघ व अन्य मौजूद रहे।

कल सौंपेंगे निजी स्कूल संचालक उपायुक्त को ज्ञापन

25 जून को निजी स्कूल संचालक उपायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन

घरौंडाः पवन अग्रवाल

हाल ही में भगवान परशुराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उपलाना में हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के करनाल जिलाध्यक्ष प्रदीप संधू गगसीना ने की। बैठक में स्कूलों पर आ रही विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव विद्यालयों व विद्यार्थियों पर पडा है। अतः बैठक में जल्द से जल्द स्कूल खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव को 25 जून, 2021 को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। 

स्कूल खुलवाने के अतिरिक्त ओर भी अहम समस्याओं पर विचार किया गया। इसमें मुख्य रूप से सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए एस एल सी की अनिवार्यता का रदद् किया जाना, कोरोना के दौरान खड़ी हुई स्कूलों बसों की किस्तों व स्कूलों लोन की किस्तों में समय की मोहलत देना, गाड़ियों की पासिंग व टैक्स में छूट देना, अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों की एक वर्ष की अवधि बढ़ाना, एग्जिस्टिंग स्कूलों की लिस्ट जारी करना आदि समस्याओं पर विचार किया गया।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव पवन राणा, प्रदेश प्रवक्ता सलिंद्र शास्त्री, असन्ध ब्लॉक अध्यक्ष तरसेम शर्मा, घरौंडा ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल कंधोल, निसिंग के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार, नीलोखेड़ी के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, घरौंडा के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नरेश कैमला, दर्शन सिंह, महिपाल राणा, हरिचन्द, सुशील शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

बुधवार, 23 जून 2021

साइबर अपराधी ने खाते से उड़ाए 98 हजार 808 रुपए, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज

 ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुआ पनौड़ी गांव का व्यक्ति

घरौंडा : पवन अग्रवाल
पनौड़ी गांव का एक शख्स ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गया। साइबर अपराधी ने पहले चचेरे भाई की फेसबुक आईडी हैक करके 10 हजार रुपए की डिमांड की। फोन-पे के जरिये पैसे ट्रांसफर किए तो दस हजार की ओर डिमांड रखी। ऑनलाइन फ्रॉड का शक होने पर चचेरे भाई को फोन मिलाया तो फेसबुक आईडी हैक होने की बात सामने आई। आनन-फानन में फोन-पे का हेल्पलाइन नंबर गूगल पर सर्च किया और नंबर डायल किया तो वह यहां भी 80 हजार के ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गया। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। जिसके बाद घरौंडा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। 
पनौड़ी निवासी राकेश पुत्र सतपाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बीती 19 जून की रात फेसबुक पर उसके चेचरे भाई सुमित की आईडी से उसके पास मैसज आया कि वह कहीं पर फंसा हुआ है और पैसे की जरूरत है। जिसके बाद उसने एक नंबर भेजा और 10 हजार रुपए फोन-पेय करने को कहा। उसने बिना सोच समझे पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसाके बाद उसके पास एक ओर नंबर भेजा और 10 हजार की डिमांड की गई। जिसके बाद उसे शक हुआ और अपने चेचरे भाई सुमित के पास फोन किया। सुमित ने उसे बताया कि उसकी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर ली है। 
राकेश ने तुरन्त गुगल से फोन पेय का हेल्पलाईन नबर सर्च किया। जिसमें 8250993313 नंबर सामने आया। इस नबर पर फोन किया तो एक व्यक्ति की आवाज आई और उसने उससे बैंक खाते की डिटेल ली और एक ओटीपी नंबर भेज दिया। जैसे ही राकेश ने ओटीपी नंबर बताया तो उसके खाते से 80 हजार 808 रुपए कट गए। इसके बाद उन्होंने एक एप्लिकेशन डाउनलोड करवाई। जिसके बाद उसका भी फोन हैक हो गया। उसने बैंक हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। जिसके बाद खाता बंद करवाया गया। 
जांच अधिकारी जय नारायण ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड के एक मामले की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

मंगलवार, 22 जून 2021

अरोमा राइस मिल मालिक के बेटे, भाई व फोरमैन पर सिक्योरिटी गार्ड व उसके साथियों ने किया हमला


पुलिस ने किया सिक्योरिटी गार्ड सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्जं  

घरौंडा: पवन अग्रवाल

अरोमा राइस मिल के सिक्योरिटी गार्ड ने अपने साथियों के साथ मिलकर मिल मालिक के भाई व बेटे पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। बीच बचाव के लिए आए फोरमैन के साथ भी मारपीट की गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जीटी रोड स्थित अरोमा राइस मिल के मालिक सुशील गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बीती सोमवार की शाम करीब छह बजे मिल के सिक्योरिटी गार्ड अराईपुरा निवासी जयवीर व उसके साथियों ने उसके छोटे भाई विनोद व बेटे मयंक पर हमला कर दिया। विनोद व मयंक पर हमला होते देख बीच बचाव के लिए फोरमैन श्रीराम शर्मा भी पहुंचें, तो हमलावर उस पर भी टूट पड़े और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।  हमले में घायल विनोद, मयंक व श्रीराम शर्मा घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की शिकायत पुलिस को की। जांच अधिकारी रोहताश ने बताया कि सुशील कुमार की शिकायत पर सिक्योरिटी गार्ड जयवीर, उसके लड़के निक्की, दौलत पुत्र जग्गा सिंह व अन्य चार व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

योग से ही शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास संभव हैः डाॅ पूजा भारती

सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योग शिक्षकों ने सिखाएं योग के गुर

योग से ही शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास संभव हैः डाॅ पूजा भारती

करनालः पवन अग्रवाल

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के गाँव कलहेडी में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें  एसडीएम घरौंडा डाॅ पूजा भारती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एसडीएम ने योग शिविर का शुभारंभ किया और कहा कि योग दिवस की शुरूआत वर्ष 2015 से हुई आज 7वाँ योग दिवस है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी की वजह से इस दिवस को घरों पर रह कर ही मनाया गया था। लेकिन इस वर्ष भी महामारी की वजह से इसकी संख्या सीमित कर दी है। एसडीएम ने कहा कि यह दिवस संपूर्ण विश्व में पूरे हर्षोल्लाष के साथ मनाया जाता है। उन्होंने उपस्थित जनों को योग का महत्व समझने और जानने की अपील की। डाॅ भारती ने कहा कि योग प्राचीन समय से ही किया जा रहा है। इससे शरीर के सभी अंगों का विकास होता है। योग से ही हमारा शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास संभव है। इस अवसर पर बीडीपीओ नवनीत कौर, ग्राम सचिव अजमेर चुघ, सरपंच प्रतिनिधि कश्मीरी लाल वधवा व अन्य  ग्रामीण मौजूद रहे।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विश्व योग दिवस में मनाया गया। समाजिक व राजनीतिक संगठनों के तत्वावधान में योग शिविर लगाए गए। कोविड प्रोटोकोल के साथ योग साधकों ने योग के गुर सीखें। वहीं योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व व फायदों का वर्णन किया। सोमवार को भारत विकास परिषद् शाखा घरौंडा के दो दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। जिसमें योग शिक्षक अनुज राणा ने अनुलोम-विलोम, कपाल भाती, कुंडली योग सिखाएं। जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष राहुल गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए और स्वस्थ रहना चाहिए। इसके साथ ही भाजपा बरसत मंडल की तरफ से पुंडरी गांव के खेल स्टेडियम में योग दिवस पर कैंप लगाया गया। जहां ग्रामीणों ने योग का महत्व जाना। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार ने की। वहीं घरौंडा के रेलवे पार्क में भाजपा मंडल घरौंडा की तरफ से योग दिवस मनाया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष सुभाष पिंगली ने लोगों को योग के इतिहास से परिचित करवाया। वहीं राजकीय महिला कॉलेज बसताड़ा में भी योग किया गया। जहां छात्राओं ने शिक्षकों के साथ योग किए। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष पिंगली, नरेश कुमार व योग शिक्षकों ने योग के इतिहास पर प्रकाश डाला और बताया कि दुनियाभर में सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग का इतिहास बहुत पुराना रहा है लेकिन योग दिवस के आयोजन का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। 27 सितंबर 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसकी पहल की थी। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया था। जिसके बाद से 21 जून को योग दिवस मनाने का फैसला लिया गया।

विधायक की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचें अनिल विज

 राज्य सरकारों को फ्री में वैक्सीन देगी केंद्र सरकार, पहले राज्य सरकार को वैक्सीन खरीदनी पड़ती थी:अनिल विज

मां का साया जब उठता है तो पीड़ा भी बहुत होती है:  अनिल विज
करनालः पवन अग्रवाल
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए राज्य सरकारों को वैक्सीन खरीदनी पड़ती थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून से शुरू होने वाले मेगा वैक्सीनेशन के लिए निशुल्क वैक्सीन देने की बात कहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बहुत बड़ा काम किया है। प्रदेश में अभी तक 70 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है और 21 जून को मेगा वैक्सीनेशन के दौरान पूरे प्रदेश में 18 व 45 प्लस के अढाई लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
गृहमंत्री अनिल विज रविवार को घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचें थे। विज तीन बजकर 25 मिनट पर कल्याण फार्म हाउस पहुंचें और विधायक की माता के चित्र पर पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया और परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। विज ने विधायक हरविंद्र कल्याण व उनके परिवार को सांत्वना दी। विज ने कहा कि मां का साया बहुत ही मजबूत साया होता है और जब यह साया उठता है तो उसकी पीड़ा भी बहुत ज्यादा होती है।
वहीं पत्रकारों से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि पूरे प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस भी कोविड प्रोटोकोल के साथ मनाया जाएगा। जिसके चलते 1100 जगहों पर योगा कैंप लगाए जाएगें। जिला स्तर पर 50 जगहों पर योगा दिवस मनाया जाएगा। कोविड प्रॉटोकोल के चलते प्रत्येक कैंप में 50 से ज्यादा व्यक्ति शामिल नहीं हो सकते। योगा दिवस के साथ ही मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरूआत पूरे देश में की जा रही है। पहले हमें वैक्सीन खरीदनी पड़ती थी लेकिन 21 जून से केंद्र सरकार की ओर से हमें सारी वैक्सीन बिना पैसों के मिलेगी। मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान 18 व 45 उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। लोग आगे आए और वैक्सीन लगवाए। कोरोना की तीसरी लहर के सवाल पर बोलते हुए विज ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। सरकार पूरी तरह से तैयार है।
बॉक्स-
ओपी धनखड़ ने किया शोक व्यक्त-
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी विधायक हरविंद्र कल्याण के फार्म हाउस पर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचें। धनखड़ ने स्वर्गीय सोना देवी के चित्र के सामने पुष्पार्पित किए। इसके साथ ही प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, विधायक रामकुमार कश्यप इंद्री, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता विधु रावल, पानीपत भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना व अन्य भाजपा नेता शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचें।

‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी

आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...