रविवार, 27 जून 2021

प्रदेश में बूथ स्तर पर इनैलो पार्टी को किया जाएगा मजबूत: राणा

 प्रदेश में बूथ स्तर पर इनैलो पार्टी को किया जाएगा मजबूत: राणा 

पानीपत : पवन अग्रवाल

इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी के संगठन के विस्तार और पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जा रहा है । और अब तक 22 जिलों में से 16 जिलों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ता बनाने का काम किया जा चुका है । ये बातें इनैलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव और रादौर हल्के के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने ददलाना में एक वार्ता के दौरान कही ।


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला और चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनैलो पार्टी प्रदेश में सभी वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ रही है । उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में जिस प्रकार बीजेपी सरकार ने किसानों को मारने के लिए जो कृषि कानून बनाए हैं , हम कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं । राणा ने बीजेपी और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस सरकार एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं । उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार ये कृषि कानून लाना चाहती थी परंतु बीजेपी ने यह कृषि कानून जबरदस्ती प्रदेश की जनता पर थोपे हैं । उन्होंने कहा कि जब तक ये कृषि कानून रद्द नहीं होते और सरकार एमएसपी निर्धारित नहीं करती तब तक इनैलो किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर घड़ी रहेगी ।
इस अवसर पर उनके साथ प्रिंस कुमार , पदम सिंह , वेद प्रकाश , मास्टर भगवानदास , नरेंद्र डिमाणा , बृजपाल , सोमपाल और नीरज राणा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी

आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...