गुरुवार, 24 जून 2021

राज्य सरकार असंगठित कर्मकारों को देगी 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता: कल्याण

आर्थिक राहत के लिए परिवार पहचान पत्र तथा असंगठित श्रमिक पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य

घरौंडा: पवन अग्रवाल
विधायक हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि सरकार द्वारा कोविड की दूसरी लहर से प्रभावित मजदूरों एवं असंगठित कर्मकारों को आर्थिक राहत देने हेतू प्रभावी घोषणाएं की गई है। सरकार इनके कल्याण व उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। विधायक ने बताया कि सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान असंगठित कर्मकारों को आर्थिक राहत दी है। 

निर्माण मजदूर, असंगठित कर्मकार, ऑटो रिक्शा चालक, रिक्शा चालक, कम वेतन वाले कर्मकार व रेहड़ी तथा फड़ी वाले इत्यादि को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके लिए परिवार पहचान पत्र का होना और असंगठित श्रमिक पोर्टल पर पंजीकरण करवाना लाभार्थियों के लिए अनिवार्य है। 
उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 18 जून से शुरू कर दिए गए है। लाभार्थी ऑनलाइन पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूएनओआरजीवर्कर डॉट ईदिशा डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
         उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित विभागों के कार्यालयों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी

आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...