सीएम फ्लाईंग टीम ने अवैध रूप से चलाये जा रहे शराब के सब-वैंड को पकड़ा
घरौंडाः पवन
गांव अलीपुर में सीएम फ्लाईंग टीम ने अवैध रूप से चलाये जा रहे शराब के सब-वैंड को पकड़ा है। छापेमारी में टीम ने बड़ी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके पर बुलाये गए आबकारी विभाग के इंस्पैक्टर ने सब-वैंड के दस्तावेज चैक जिसके बाद खुलासा हुआ कि शराब ठेकेदार एक फीस पर दो सब-वैंड चला रहा था। शराब बिक्री के लिए खोले गए अवैध सब-वैंड से सरकार को करीब तीन लाख रूपये की फीस का नुकसान था।
बुधवार देर शाम अलीपुर पूरा खोतपुरा रोड पर खोली गई एक शराब की दुकान पर मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते ने छापा मारा। शराब बेच रहा व्यक्ति टीम को कोई दस्तावेज व परमिशन नहीं दिखा पाया जिसके बाद फ्लाईंग टीम ने आबकारी विभाग को मामले सुचना दी और अधिकारी को मौके पर बुलाया। छापे के कुछ देर पश्चात् शराब ठेकेदार का कर्मचारी एक दस्तावेज लेकर टीम के पास पंहुचा कि उनके पास सब-वैंड की लीगल परमिशन है।
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने दस्तावेज जांचने के बाद बताया कि ठेकेदार लाख की फीस एक सब-वैंड खोलने जमा करवाई थी जबकि उसने दो स्थानों पर सब-वैंड खोले हुए है। अवैध रूप से शराब बेच रहे सब-वैंड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूकान में रखी शराब को जब्त कर लिया। एएसआई मंजीत ने बताया कि एक सब-वैंड अवैध खोला गया था जिसके खिलाफ एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
तीन लाख की वार्षिक फीस भुगतान पर ठेकेदार को एक सब-वैंड खोलने की अनुमति दी जाती है। पकड़ी गई दूकान गलत तरीके से खोली गई थी, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुकेश कुमार आबकारी इंस्पेकटर



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें