ए.पी. ग्रुप हरियाणा द्वारा लगाया गया रक्त दान शिविर, 60 लोगों ने किया रक्तदान।
घरौंडाः पवन अग्रवाल
कोरोना संकटकाल के बीच ए.पी. ग्रुप हरियाणा सेवा कार्य कर रही है। घरौंडा के नगरखेड़ा प्रांगण में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें इंडियन रैडक्राॅस सोसाइटी नई दिल्ली -1 के डाॅक्टरों की टीम ने रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर ए.पी. ग्रुप हरियाणा के सदस्य अंकित राणा ने बताया कि शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
काला राणा व दीपक राणा ने बताया कि आनन्द पाल सिंह चौहान राजस्थान के एक समाज सुधारक थे। इनकी छवि को फिल्मों में गलत तरीके से दिखाया गया था जो कि बिल्कुल गलत था। जबकि चौहान एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्हीं की याद में यह रक्त दान शिविर लगाया गया है। उन्होंने ने बताया कि भविष्य में भी कैंप का आयोजन व अन्य सामाजिक कार्य किए जायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें