एसडीएम के हाथों में होगा नगरपालिका कार्यभार
घरौंडाः पवन अग्रवालपार्षदों का कार्यकाल पूरा होने पर नगरपालिका प्रशासन की तरफ से एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नगरपालिका सचिव ने सभी पार्षदों का फूल गुलदस्तों से स्वागत किया और कार्यकाल पूरा होने पर शुभकामनाएं दी। नगरपालिका का कार्यभार अब घरौंडा एसडीएम संभालेगी।
बुधवार को नगरपालिका सदन का समय पूरा हो गया। पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने पर नगरपालिका सचिव की अध्यक्षता में एक विदाई समारोह किया गया। जिसमें पार्षद शामिल हुए। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने पार्षदों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्षदों ने शहर के विकास कार्यो में योगदान दिया और शहर को प्रगति पथ पर ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। संयुक्त प्रयास से शहर को कई उपलब्धियां भी मिली। चाहे वह स्वच्छता में हो या फिर ओडीएफ में।
नगरपालिका अध्यक्ष अमरीक सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बिना किसी भेदभाव के शहर के सभी वार्डो में विकास कार्य करवाए। कार्यकाल पूरा होने के बाद वे सामाजिक तौर पर भी नगरपालिका के सहयोग के लिए सदा तत्पर रहेंगे। सचिव शर्मा ने बताया कि नगरपालिका की जिम्मेदारी अब उपमंडलाधिकारी डॉ. पूजा भारती के हाथों में होगी।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता, पालिका अभियंता संदीप राठी, जे.ई अंकित छोकर, उपप्रधान जय नारायण पाल, पार्षद जयभगवान, राम सिंह, ओंकार दत्त शर्मा, पंकज गुलाटी, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंगला, अनिल कुमार, लखविंदर सिंह, पार्षद विकास शर्मा, गुलाब सिंह, रजनी चुघ व अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें