25 जून को निजी स्कूल संचालक उपायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन
घरौंडाः पवन अग्रवाल
हाल ही में भगवान परशुराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उपलाना में हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के करनाल जिलाध्यक्ष प्रदीप संधू गगसीना ने की। बैठक में स्कूलों पर आ रही विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव विद्यालयों व विद्यार्थियों पर पडा है। अतः बैठक में जल्द से जल्द स्कूल खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव को 25 जून, 2021 को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
स्कूल खुलवाने के अतिरिक्त ओर भी अहम समस्याओं पर विचार किया गया। इसमें मुख्य रूप से सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए एस एल सी की अनिवार्यता का रदद् किया जाना, कोरोना के दौरान खड़ी हुई स्कूलों बसों की किस्तों व स्कूलों लोन की किस्तों में समय की मोहलत देना, गाड़ियों की पासिंग व टैक्स में छूट देना, अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों की एक वर्ष की अवधि बढ़ाना, एग्जिस्टिंग स्कूलों की लिस्ट जारी करना आदि समस्याओं पर विचार किया गया।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव पवन राणा, प्रदेश प्रवक्ता सलिंद्र शास्त्री, असन्ध ब्लॉक अध्यक्ष तरसेम शर्मा, घरौंडा ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल कंधोल, निसिंग के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार, नीलोखेड़ी के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, घरौंडा के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नरेश कैमला, दर्शन सिंह, महिपाल राणा, हरिचन्द, सुशील शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें