शुक्रवार, 25 जून 2021

हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

शैक्षणिक सत्र कोरोना की भेंट चढ़ने से शिक्षा का अस्तित्व खत्म हो जाएगा: प्रदीप संधू

करनाल : पवन अग्रवाल

आज सीएम सिटी करनाल में उपायुक्त निशांत यादव को हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने ज्ञापन सौंपा । जिसकी अध्यक्षता संघ के करनाल जिलाध्यक्ष प्रदीप संधू गगसीना ने की। यह ज्ञापन स्कूलों पर आ रही विभिन्न समस्याओं पर सरकार का ध्यान दिलवाने को दिया गया। संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप संधू ने कहा कि कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव विद्यालयों व विद्यार्थियों पर पडा है। उन्होंने बताया कि यह ज्ञापन जल्द से जल्द स्कूल खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम दिया है।


संधू ने कहा कि सरकार से हमारी मुख्य माँग सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए एस एल सी की अनिवार्यता का रदद् किया जाना, कोरोना के दौरान खड़ी हुई स्कूलों बसों की किस्तों व स्कूलों लोन की किस्तों में समय की मोहलत देना, गाड़ियों की पासिंग व टैक्स में छूट देना, अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों की एक वर्ष की अवधि बढ़ाना, एग्जिस्टिंग स्कूलों की लिस्ट जारी करना आदि है।

प्रदीप संधू ने कहा कि अब प्रदेश में सभी गतिविधियां संचालित हो रही है जिसमें बाजार, माॅल, रेस्टोरेंट, होटल, मदिरालय, फैक्ट्रियां आदि शामिल हैं। लेकिन केवल स्कूलों को ही बन्द किया हुआ है। लेकिन स्कूलों के सभी तरह के खर्च ज्यों के त्यों है। अगर यह सत्र भी कोरोना की भेंट चढ़ गया तो निजी स्कूलों का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। जो शिक्षा क्षेत्र में दुर्भाग्य पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि हम शिक्षा के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए जल्द से जल्द स्कूल खोलने की मांग करते हैं।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव पवन राणा, प्रदेश प्रवक्ता सलिंद्र शास्त्री, सभी ब्लॉक अध्यक्ष तरसेम शर्मा, सतपाल कंधोल, विनोद कुमार,  दिनेश शर्मा, घरौंडा के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नरेश कैमला, दर्शन सिंह, महिपाल राणा, सुशील शर्मा, राजेंद्र गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी

आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...