रविवार, 27 जून 2021

गमछे से गला घोंटकर पत्नी ने अपने ही पति को उतारा मौत के घाट

 गमछे से गला घोंटकर पत्नी ने अपने ही पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घरौंडा: पवन अग्रवाल

कुटेल गांव में एक महिला ने गमछे से अपने पति का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव घर के बाहर गली में पड़ा मिला। जिसके बाद परिजन शव को घर के अंदर ले गए। मृतक के गले पर निशान देख परिजनों को उसकी पत्नी पर शक हुआ और मामले की शिकायत पुलिस को की। सूचना के बाद पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपने पति की हत्या करने का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

कुटेल गामड़ी में रहने वाला सतीश कुमार मेहनत मजदूरी का काम करता था। शनिवार की अलसुबह संदिग्ध हालातों में सतीश का शव गली में घर के बाहर पड़ा मिला। ग्रामीण ने सतीश के परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचें और वे शव को अंदर ले गए। जब सतीश की पत्नी रेखा से पूछताछ की गई तो वह कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई। मृतक के भाई सुरेश कुमार ने अपनी भाभी रेखा पर शक हुआ और उसने ईधर-उधर छानबीन की तो सतीश का गमछा व चप्पल एक तसले में मिली। जिनको कचरे से ढका हुआ था। सुरेश ने बताया कि उसके की शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। इसी दौरान उनको दो बच्चें हुए। जिसमें एक 13 साल की लड़की है और एक सात साल का लड़का है। उन्होंने बच्चों से भी इस घटना के बारे में पूछताछ की थी। बच्चों ने परिजनों व ग्रामीणों को बताया कि उनके मम्मी-पापा का झगड़ा हुआ था। जिसमें मम्मी ने पापा को थप्पड़ मारा तो पापा ने बोला कि मैं थप्पड़ से नहीं मरूंगा, गमछे से मेरा गला घोंट दो। उसके बाद मम्मी ने पापा का गला घोंट दिया। सुरेश ने बताया है कि जब सतीश के शव की जांच की गई तो उसके गले पर निशान मिले। जिससे प्रतीत हो रहा था कि गले को किसी चीज से दबाया गया है।
सुरेश को अपनी भाभी पर शक हुआ और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई। एफएसएल व पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की। पुलिस ने खुलासा किया है कि सतीश की पत्नी रेखा ने गमछे से गला घोंटकर हत्या की है।
वर्जन-
कुटेल गामड़ी में हुई सतीश की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी रेखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने ही अपने पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या की है, महिला ने पुलिस पूछताछ में यह बात कबूली है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
-दीपक कुमार, थाना प्रभारी मधुबन।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी

आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...