पनौड़ी गांव के अंबेड़कर भवन में चलाया गया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश
घरौंडा: पवन अग्रवालपनौड़ी गांव के अंबेड़कर भवन में युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। डॉ. भीमराव अंबेड़कर युवा सभा के प्रधान रेनूभूषण के नेतृत्व में आयोजित इस सफाई कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। भवन में आस-पास बिखरे कचरे को उठाकर रेहड़ी में डाला और निश्चित स्थान पर डाला गया।
रेनू भूषण ने कहा कि स्वच्छता हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। स्वच्छता ईश्वर का दूसरा रूप है। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर सफाई अभियान चलाए जाते है और स्वच्छता का संदेश दिया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया है कि अपने घरों के सामने कचरे का ढेर ना लगाए। घरों में डस्टबिन रखें और एकत्रित हुए कूड़ें को गांव में कचरे वाले स्थान पर डाले ताकि स्वच्छता बनी रहे। इस मौके पर सभा उपप्रधान संदीप कुमार, सुरेन्द्र, मनदीप, गुलाब, अशोक व अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें