बसताड़ा टोल प्लाजा से 507 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति काबू, पुलिस ने किया मामला दर्ज
घरौंडा :27 जून:पवन अग्रवालबसताड़ा टोल प्लाजा पर एक व्यक्ति को अफीम के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जीटी रोड स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर मधुबन पुलिस ने शनिवार को नाकेबंदी की हुई थी।
घरौंडा की तरफ से एक व्यक्ति पुलिस को आता दिखाई दिया। पुलिस को देख व्यक्ति वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस को व्यक्ति पर शक हुआ और उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, जब व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से करीब 507 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया और पूछताछ शुरू की गई तो उसने अपना नाम सतीश उर्फ काला पुत्र रामेश्वर बताया। आरोपी निसिंग थाना के अमुपुर गांव का रहने वाला है। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया आरोपी सतीश के पास से 507 ग्राम अफीम मिली है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें