रात के दो बजे रहस्यमयी हालातों में घर से लापता हुई युवती, दो युवकों पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का जताया संदेह, पुलिस ने किया मामला दर्ज
घरौंडा :पवन अग्रवाल
मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के परिजनों ने दो लड़कों पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।मधुबन थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 26 जून की रात करीब दो बजे से उनकी 18 वर्षीय लड़की लापता है। परिजन युवती की आस पास के एरिया में तलाश कर चुके है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्हें दो युवकों पर शक है। ये दोनों लड़के उनकी कालोनी में रहने वाले व्यक्ति के रिश्तेदार है। दो फोन नंबरों से उनके पास धमकी भरे कॉल भी आते थे, जिसमें इन लोगों द्वारा लड़की को घर से उठा ले जाने की धमकी दी जाती थी। इन फोन कॉल्स को उन्होंने सिर्फ मजाक की दृष्टि से देखा लेकिन आज उनकी लड़की घर से लापता है। उन्हें शक है कि लड़की को गायब करने में दोनों लड़कों की साजिश है। इन दोनों का मालूम जरूर होगा कि उनकी लड़की कहां पर है।
जांच अधिकारी हरिकिशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें