रिफाइनरी नेफ्था क्रैकर में आग के खतरे से निपटने का किया पूर्वाभ्यास
घरौंडा :पवन अग्रवाल
रिफाइनरी नेफ्था क्रैकर संयंत्र में विभिन्न विभागों के द्वारा आग के खतरे से निपटने की तैयारियों का आंकलन करने के लिए ऑनसाइट आपदा ड्रिल का आयोजन किया गया ।कोविड-19 महामारी को देखते हुए यह मॉक ड्रिल आवश्यक दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए किया गया ।
इस ड्रिल का परिदृश्य एन.सी.यू.ऐ.यू.यूनिट के डी.पी.जी.के सर्ज ड्रम (11 वी 5501) की आउटलेट लाइन मे फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन गैस का रिसाव तथा आग को दर्शाया गया । डी.पी.जी. के सर्ज ड्रम (11 वी 5501) पहली मंजिल पर हैं । शनिवार रात 10:35 पर डी.पी.जी. सर्ज ड्रम की आउटलेट लाइन मे फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन तेल का रिसाव होना शुरू हुआ । तथा एक ही समय पर नीची सतह पर स्थित एक पम्प (11 पी 5501 बी ) पर कुछ कर्मचारियों द्वारा हॉट जॉब किया जा रहा था । फ्लैंज से निकला हाइड्रोकार्बन तेल जैसे ही हॉट जॉब से उत्पन्न चिंगारी के संपर्क से आग लग गई और कुछ ही सैकड़ों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 10:41 पर अग्नि एंव सुरक्षा के शिफ्ट प्रभारी ने सी.एस.एम. से चर्चा करके मेजर फायर सायरन बजाने का आदेश दिया और 10:50 पर सीजीएम तकनीकी सुधांशु शेखर ने ऑन साइट डिज़ास्टर की घोषणा की । उसके बाद पानीपत नेफ्था क्रैकर एवं रिफाइनरी के संबन्धित अधिकारी एंव कर्मचारी आग की रोकथाम मे लग गए ।
आपातकालीन सायरन बजते ही फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां साइट पर गई और ज्वलनशील पदार्थ के रिसाव तथा आग पर काबू करने के लिए फायर मॉनिटर और वाटर कर्टन के माध्यम से आपातकाल नियंत्रण कार्य प्रारंभ किया । गोपाल चंद्र सिकदर रिफ़ाइनरी प्रमुख को इस बारे तुरंत सूचना दी गई जो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का आंकलन करके लगभग एक घंटे की कडी मशक्कत के बाद 11:40 पर आग पर पूरी तरह नियंत्रण करके स्थिति सामान्य होने की घोषणा की गई ।
ड्रिल के बाद एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी । जहां आपातकालीन तैयारी योजना में और सुधार के लिए आपातकालीन समन्वयकों द्वारा दी गई रिपोर्ट की समीक्षा सिकदर तथा संबन्धित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। यह डिब्रीफिंग सत्र रिफाइनरी मुख्यालय द्वारा निर्गत दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया । जिसमे गैस व आग की रोकथाम के लिए और पूरी सावधानी के साथ-साथ तत्परता से कार्रवाई करने पर बल दिया गया ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें