जम्मू-कश्मीर में सिख समुदाय की लड़कियों के कथित जबरन धर्मांतरण का मुद्दा छाया पूरे देश में
घरौंडा :पवन अग्रवाल
जम्मू-कश्मीर में दो सिख समुदाय की लड़कियों के कथित जबरन धर्मांतरण का मुद्दा पूरे देश में छाया हुआ है। पूरे देश के सिख समुदाय में घटना को लेकर गुस्सा है। सिख समुदाय ने मामले की निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के बडग़ाव जिले की दो सिख लड़कियों का कथित तौर पर अपहरण कर उनका धर्म बदलवाया गया, उनमें से एक लड़की की शादी जबरन मुस्लिम लड़के से करा दी गई। घटना के सामने आने के बाद सिख समुदाय के लोग भी धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग करने लगे हैं।
घरौंडा में सिख समुदाय से जुड़े लोगों ने भी घटना की गौर निंदा की है। जत्थेदार बाबा अमीर सिंह घरौंडा ने कहना है कि सिख समुदाय की लड़कियों के साथ जो भी हुआ वह सरासर गलत है, उसका पूरा सिख समुदाय निंदा करता है। इस तरह की ज्यादती सिख समुदाय कभी बर्दाश्त नहंी करेगा।
वहीं सरदार जगीर सिंह का कहना है कि जहां पर सिखों की संख्या कम है वहां उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। सिख कोम हमेशा से ही बहू-बेटियों की रक्षा के लिए खड़ा रहा है, लेकिन आज उनकी बेटियों के साथ ही ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।
सरदार सिंदर सिंह का कहना है कि जम्मू कश्मीर में बेटियों का जबरन धर्मांतरण बड़े ही दुख का विषय है। इस तरह की घटनाओं से आपसी भाईचारे को भी खतरा है। जम्मू कश्मीर में सिख बेटियों की सुरक्षा की भी मांग उठाई गई है और सरकार को यह मांग माननी चाहिए। वहीं सरदार गुरलाल सिंह ने कहा कि मुस्लिम धर्मगुरू और मौलाना को इस प्रकार की घटनाओं की निंदा करनी चाहिए और ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें