मंगलवार, 29 जून 2021

तीसरी लहर के प्रकोप से बचने के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में किए विशेष प्रबंध

 तीसरी लहर के प्रकोप से बचने के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में किए विशेष प्रबंध, लोग करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन, लापरवाही न करें, अभी भी कोरोना का प्रकोप जारी : निशांत यादव

करनाल: पवन अग्रवाल

उपायुक्त निशांत यादव ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप दिन प्रतिदिन कम हो रहा है परन्तु इसे खत्म मान लेना जनता की तरफ से जल्दबाजी होगा। सभी जिलावासियों को कोविड के प्रोटोकॉल का पालन तब तक करना हो जब तक सरकार की ओर से इस बारे कोई आदेश न आए। सभी को पहले की तरह मास्क का प्रयोग करना और 2 गज की दूरी का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर आएगी नहीं यदि सभी जिलावासी सचेत रहकर नियमों का पालन करें।

उन्होंने बताया कि तीसरी लहर से निपटने के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में 20 पीआईसीयू व 14 एन.आई.सी.यू. बैड तथा 60 वार्ड बैडों का प्रबंध किया गया है। मेडिकल कॉलेज में 2 वैल्टीलैटर की व्यवस्था की है तथा 10 वैल्टीलैटर की मांग नवजात बच्चों के लिए सरकार से की गई है। 
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज के निदेशक डाक्टर जगदीश दूरेजा ने बताया कि माना जा रहा है कि तीसरी लहर का प्रकोप बच्चों पर आएगा। इसके लिए डीसी निशांत यादव के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। बच्चों के लिए बैडों की पूरी व्यवस्था है तथा अलग से वार्ड बनाया गया है। किसी भी व्यक्ति को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु के साथ साथ बड़े बच्चों के लिए सभी तैयारियां कर ली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी

आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...