मंगलवार, 22 जून 2021

विधायक की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचें अनिल विज

 राज्य सरकारों को फ्री में वैक्सीन देगी केंद्र सरकार, पहले राज्य सरकार को वैक्सीन खरीदनी पड़ती थी:अनिल विज

मां का साया जब उठता है तो पीड़ा भी बहुत होती है:  अनिल विज
करनालः पवन अग्रवाल
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए राज्य सरकारों को वैक्सीन खरीदनी पड़ती थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून से शुरू होने वाले मेगा वैक्सीनेशन के लिए निशुल्क वैक्सीन देने की बात कहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बहुत बड़ा काम किया है। प्रदेश में अभी तक 70 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है और 21 जून को मेगा वैक्सीनेशन के दौरान पूरे प्रदेश में 18 व 45 प्लस के अढाई लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
गृहमंत्री अनिल विज रविवार को घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचें थे। विज तीन बजकर 25 मिनट पर कल्याण फार्म हाउस पहुंचें और विधायक की माता के चित्र पर पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया और परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। विज ने विधायक हरविंद्र कल्याण व उनके परिवार को सांत्वना दी। विज ने कहा कि मां का साया बहुत ही मजबूत साया होता है और जब यह साया उठता है तो उसकी पीड़ा भी बहुत ज्यादा होती है।
वहीं पत्रकारों से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि पूरे प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस भी कोविड प्रोटोकोल के साथ मनाया जाएगा। जिसके चलते 1100 जगहों पर योगा कैंप लगाए जाएगें। जिला स्तर पर 50 जगहों पर योगा दिवस मनाया जाएगा। कोविड प्रॉटोकोल के चलते प्रत्येक कैंप में 50 से ज्यादा व्यक्ति शामिल नहीं हो सकते। योगा दिवस के साथ ही मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरूआत पूरे देश में की जा रही है। पहले हमें वैक्सीन खरीदनी पड़ती थी लेकिन 21 जून से केंद्र सरकार की ओर से हमें सारी वैक्सीन बिना पैसों के मिलेगी। मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान 18 व 45 उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। लोग आगे आए और वैक्सीन लगवाए। कोरोना की तीसरी लहर के सवाल पर बोलते हुए विज ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। सरकार पूरी तरह से तैयार है।
बॉक्स-
ओपी धनखड़ ने किया शोक व्यक्त-
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी विधायक हरविंद्र कल्याण के फार्म हाउस पर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचें। धनखड़ ने स्वर्गीय सोना देवी के चित्र के सामने पुष्पार्पित किए। इसके साथ ही प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, विधायक रामकुमार कश्यप इंद्री, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता विधु रावल, पानीपत भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना व अन्य भाजपा नेता शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी

आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...