सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योग शिक्षकों ने सिखाएं योग के गुर
योग से ही शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास संभव हैः डाॅ पूजा भारती
करनालः पवन अग्रवाल

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के गाँव कलहेडी में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम घरौंडा डाॅ पूजा भारती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एसडीएम ने योग शिविर का शुभारंभ किया और कहा कि योग दिवस की शुरूआत वर्ष 2015 से हुई आज 7वाँ योग दिवस है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी की वजह से इस दिवस को घरों पर रह कर ही मनाया गया था। लेकिन इस वर्ष भी महामारी की वजह से इसकी संख्या सीमित कर दी है। एसडीएम ने कहा कि यह दिवस संपूर्ण विश्व में पूरे हर्षोल्लाष के साथ मनाया जाता है। उन्होंने उपस्थित जनों को योग का महत्व समझने और जानने की अपील की। डाॅ भारती ने कहा कि योग प्राचीन समय से ही किया जा रहा है। इससे शरीर के सभी अंगों का विकास होता है। योग से ही हमारा शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास संभव है। इस अवसर पर बीडीपीओ नवनीत कौर, ग्राम सचिव अजमेर चुघ, सरपंच प्रतिनिधि कश्मीरी लाल वधवा व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विश्व योग दिवस में मनाया गया। समाजिक व राजनीतिक संगठनों के तत्वावधान में योग शिविर लगाए गए। कोविड प्रोटोकोल के साथ योग साधकों ने योग के गुर सीखें। वहीं योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व व फायदों का वर्णन किया। सोमवार को भारत विकास परिषद् शाखा घरौंडा के दो दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। जिसमें योग शिक्षक अनुज राणा ने अनुलोम-विलोम, कपाल भाती, कुंडली योग सिखाएं। जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष राहुल गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए और स्वस्थ रहना चाहिए। इसके साथ ही भाजपा बरसत मंडल की तरफ से पुंडरी गांव के खेल स्टेडियम में योग दिवस पर कैंप लगाया गया। जहां ग्रामीणों ने योग का महत्व जाना। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार ने की। वहीं घरौंडा के रेलवे पार्क में भाजपा मंडल घरौंडा की तरफ से योग दिवस मनाया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष सुभाष पिंगली ने लोगों को योग के इतिहास से परिचित करवाया। वहीं राजकीय महिला कॉलेज बसताड़ा में भी योग किया गया। जहां छात्राओं ने शिक्षकों के साथ योग किए। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष पिंगली, नरेश कुमार व योग शिक्षकों ने योग के इतिहास पर प्रकाश डाला और बताया कि दुनियाभर में सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग का इतिहास बहुत पुराना रहा है लेकिन योग दिवस के आयोजन का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। 27 सितंबर 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसकी पहल की थी। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया था। जिसके बाद से 21 जून को योग दिवस मनाने का फैसला लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें