रविवार, 26 सितंबर 2021

जयकुमार शर्मा को शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान से किया गया अलंकृत

स्टौंडी गाँव के शिक्षक जयकुमार शर्मा करनाल में अलंकृत ह घरौंडाः पवन कुमार 

शिक्षक के मान-सम्मान को बढ़ाना है तो शिक्षा की गुणवत्ता में करना होगा सुधार को लेकर दैनिक जागरण ग्रुप हरियाणा ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का शहर के एक निजी होटल करनाल में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य से लगभग 50 प्रधानाचार्यों, पीजीटी, टीजीटी व प्राथमिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें कार्यक्रम में जयकुमार शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैणी खुर्द जिला करनाल को उनके द्वारा उत्कृष्ट शिक्षा, सेवाओं व समाज में नैतिक मूल्यों व शांति के प्रचार प्रसार हेतु किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दैनिक जागरण ग्रुप हरियाणा द्वारा शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान से अलंकृत किया गया। शर्मा को यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्यातिथि जगबीर सिहँ चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी तथा डाॅ मनमोहन सिंह चौहान निदेशक राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान द्वारा दिया गया। जयकुमार शर्मा ने दैनिक जागरण ग्रुप, जगबीर सिहँ चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी तथा डाॅ मनमोहन सिंह चौहान निदेशक राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं यह सम्मान पाकर गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनको राज्य स्तरीय पुरुस्कार से नवाजा गया है।


-----------------------------------------------------------------
Day Night 24x7 News आपका हार्दिक अभिनन्दन करता है।
आप सभी हमारे व्हाट्सएप समूह से जुड़ने हेतु लिंक के माध्यम से जुड़ सकते है।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें।
(Facebook, YouTube, Twitter, Instagram, Blogger, Koo, etc..)
@dn24x7news
धन्यवाद।
https://dn24x7news.blogspot.com


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी

आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...