बुधवार, 23 जून 2021

साइबर अपराधी ने खाते से उड़ाए 98 हजार 808 रुपए, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज

 ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुआ पनौड़ी गांव का व्यक्ति

घरौंडा : पवन अग्रवाल
पनौड़ी गांव का एक शख्स ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गया। साइबर अपराधी ने पहले चचेरे भाई की फेसबुक आईडी हैक करके 10 हजार रुपए की डिमांड की। फोन-पे के जरिये पैसे ट्रांसफर किए तो दस हजार की ओर डिमांड रखी। ऑनलाइन फ्रॉड का शक होने पर चचेरे भाई को फोन मिलाया तो फेसबुक आईडी हैक होने की बात सामने आई। आनन-फानन में फोन-पे का हेल्पलाइन नंबर गूगल पर सर्च किया और नंबर डायल किया तो वह यहां भी 80 हजार के ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गया। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। जिसके बाद घरौंडा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। 
पनौड़ी निवासी राकेश पुत्र सतपाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बीती 19 जून की रात फेसबुक पर उसके चेचरे भाई सुमित की आईडी से उसके पास मैसज आया कि वह कहीं पर फंसा हुआ है और पैसे की जरूरत है। जिसके बाद उसने एक नंबर भेजा और 10 हजार रुपए फोन-पेय करने को कहा। उसने बिना सोच समझे पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसाके बाद उसके पास एक ओर नंबर भेजा और 10 हजार की डिमांड की गई। जिसके बाद उसे शक हुआ और अपने चेचरे भाई सुमित के पास फोन किया। सुमित ने उसे बताया कि उसकी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर ली है। 
राकेश ने तुरन्त गुगल से फोन पेय का हेल्पलाईन नबर सर्च किया। जिसमें 8250993313 नंबर सामने आया। इस नबर पर फोन किया तो एक व्यक्ति की आवाज आई और उसने उससे बैंक खाते की डिटेल ली और एक ओटीपी नंबर भेज दिया। जैसे ही राकेश ने ओटीपी नंबर बताया तो उसके खाते से 80 हजार 808 रुपए कट गए। इसके बाद उन्होंने एक एप्लिकेशन डाउनलोड करवाई। जिसके बाद उसका भी फोन हैक हो गया। उसने बैंक हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। जिसके बाद खाता बंद करवाया गया। 
जांच अधिकारी जय नारायण ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड के एक मामले की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

1 टिप्पणी:

‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी

आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...