मंगलवार, 22 जून 2021

हमारे व्यक्तित्व को बेहतर बनाती है स्वच्छताः सुभाष चन्द्र

करनालः पवन अग्रवाल

स्वच्छता को बनाये रखना जीवन का अनिवार्य हिस्सा है। क्योंकि यह स्वच्छता ही है जो हमे बाहरी और आंतरिक रूप से स्वच्छ बना कर हमारे व्यक्तित्व को बेहतर बनाने का काम करती है

स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चैयरमेन सुभाष चन्द्र आज स्थानीय पी डब्ल्यू डी रैस्ट हाउस मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान एवं जन्मदिन 23 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रमों को पूर्ण रूप देने के लिए सभी करनाल जिला के मंडलों के संयोजकों को जिनको इन कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने इस बैठक मे स्वच्छता  को लेकर चलाये जाने वाले कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त तालाब जिसका जिला संयोजक राजेश सैनी को बनाया गया है के साथ साथ बूथ स्तर पर पौधरोपण करने बारे एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ स्तर उनके चित्र पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित करने एवं सार्वजनिक स्थान पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके त्याग और बलिदान के बारे लोगों को जानकारी देने बारे निर्देश दिए।

इसके साथ साथ उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ताऔं द्वारा 23 जून से 6 जुलाई तक सभी बूथों पर वृक्षारोपण कि कार्यक्रम भी सम्पन्न करवाया जाए।

 पौधरोपण अभियान के जिला संयोजक सुरेश चौधरी ने कहा कि आज पौधरोपण की अति आवश्यकता है क्योंकि अगर पर्यावरण को बचाना है तो इसकी अत्यंत आवश्यकता है उन्होंने कहा कि पोधे ही हमे जीवनदायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं।

प्लास्टिक फ्री तालाब कार्यक्रम के जिला संयोजक एडवोकेट राजेश सैनी ने सभी मंडल संयोजकों से अपील करते हुए कहा कि अपने मंडल के कुछ जोहड़ों, तालाबों व कुओं का चयन कर उनमें स्वच्छता श्रमदान किये जायें जिससे गाँव के प्रतेक वर्ग को जोड़ा जाए उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे व्यहार का विषय बनना चहिये जिस दिन स्वच्छता हमारे व्यवहार का विषय बन जायेगा उसी दिन हमारे आसपास के वातावरण की कायाकल्प हो जाएगी।

उन्होंने इस अवसर पर कोरोना काल मे आकसीजन की कमी से होनेवाली घटनाओं का जिक्र भी किया और भविष्य में आक्सीजन की कमी के खतरे को देखते हुए वृक्षारोपण  के बारे लोगों को जागरूक करके बूथ स्तर पर पौधरोपण करने बारे दिशानिर्देश दिये।

इस बैठक मे सभी मंडल संयोजकों को यह भी निर्देश दिये गए कि इन सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ साथ आम जनमानस की भागीदारी अति आवश्यक है और सभी इन कार्यक्रमों को उत्साह के साथ त्यौहार के रूप मे मनायें।

इस बैठक में मीडिया प्रभारी डॉ आशोक कुमार, जिला आइ. टी. प्रमुख विकास कथूरिया व इस कार्यक्रम के आइ. टी. प्रमुख सुखदेव कागड़ा मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी

आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...