वोट लिस्ट में भारी गड़बड़ी उजागर, शहर के 17 वार्डो की वोस्ट लिस्ट से गायब हुई सैकड़ों वोटें, 584 लोग दर्ज करवा चुके है आपत्तियां
घरौंडा: पवन अग्रवाल
नगरपालिका चुनावों के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी उजागर हुई है। शहर के 17 वार्डो की वोट लिस्ट में सैकड़ों वोटें गायब है। नपा द्वारा जारी की गई मतदाता सूची पर 500 से अधिक मतदाताओं ने अपनी वोटों को लेकर दावे व आपत्ति दर्ज करवाई है। कई वार्डो में वोट कटने व शिफ्टिंग का आंकड़ा काफी बड़ा है, जिसके बाद लिस्ट तैयार करने वाले बीएलओ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए है। लोगों का आरोप है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत वोटों में हेराफेरी की गई है।
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने के बारे में शिकायत करने वाले वार्ड नौ निवासी अमन जोशी ने बताया कि उनके वार्ड में सबसे बड़ी गड़बड़ी हुई। विधानसभा चुनावों की मतदाता सूची और नगरपालिका द्वारा जारी की गई सूची के मिलान पर मालूम हुआ कि बूथ संख्या 154 व 155 में वोट संख्या 1 से 961 व 412 से 989 के बीच की करीब 572 वोट गायब है। अमन जोशी ने कहा कि वोटों में गड़बड़ी मिलीभगत से भी की जा सकती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि गायब हुई 572 वोटों के लिए क्या प्रत्येक मतदाता को आपत्ति दर्ज करवाने के लिए समय दिया जायेगा।
वार्ड आठ की लिस्ट में दो दर्जन परिवारों की वोट कटी-
उपमंडल कार्यालय में पहुंचे गौरव कुमार व जगबीर सैन ने बताया कि वे वार्ड आठ की किला कालोनी के निवासी है। उनके सत्रह से अठारह परिवारों की लगभग नब्बे वोटे नई लिस्ट में नहीं है। उनके परिवारों की वोटें कैसे कटी इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। आपत्ति दर्ज करवाने वाले लोगों के इलावा बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी जिनकी वोट कट चुकी है लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी नहीं है। शिकायत करने वाले लोगों का कहना है कि सूची तैयार करने का जिम्मा संभाल रहे बीएलओ सर्वे के लिए उनके घरों तक नहीं पहुंचें। वोटर लिस्ट में सामने आ रही गड़बडिय़ों से लिस्ट तैयार करने वाले बीएलओ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए है।
वर्जन-
नगरपालिका द्वारा मतदाता सूची तैयार की गई है इस लिस्ट को लेकर लोगों के आपत्तियां व दावे सुने जा रहे है। शहर के सत्रह वार्डो से 584 आपत्तियां दर्ज हुई है जिनमें वोट शिफ्टिंग और वोट कटने के बारे में है। अब जो लोग फार्म भर कर दे रहे है उनकी वोट संबंधित वार्डो में जोड़ी जा रही है।
-रमेश अरोड़ा, तहसीलदार घरौंडा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें