गुरुवार, 1 जुलाई 2021

विश्व हिंदू वाहिनी की बैठक में हुआ संगठन का विस्तार

विश्व हिंदू वाहिनी की बैठक बुधवार को वजीरगंज के दक्षिण गांव स्थित प्रमोद मार्केट के प्रांगण में युवा जिला अध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न की गई। बैठक में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू वाहिनी के बिहार प्रदेश सह प्रभारी श्री रूद्र शंकर शर्मा जी रहे।


रुद्र शंकर शर्मा जी ने बैठक का आरंभ भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना था। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती एवं आम क्षेत्रीय नागरिकों तक सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने हेतु कार्य करने पर चर्चा की गई।


युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि विश्व हिंदू वाहिनी के द्वारा प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर एवं प्रदेश की गति को लेकर सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। संगठन के द्वारा जन जन एवं पिछड़े वर्गों तक अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए वाहिनी सहयोग करेगी। संगठन के कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिया गया कि सरकार की योजनाओं शासन प्रशासन के द्वारा हर एक व्यक्ति को मिलनी चाहिए जो उसका अधिकार है।


विश्व हिंदू वाहिनी की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें मुकेश जहां को प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार बबलू को प्रखंड महासचिव बनाया गया। इसके अतिरिक्त रिशु कुमार को संगठन मंत्री राजा कुमार एवं गौरव कुमार को सचिव सौरभ को मंत्री ऋषभ कुमार रोहित कुमार को मीडिया प्रभारी अनंत सिंह को उपाध्यक्ष धीरज कुमार को सह मंत्री बनाया गया। सभी चयनित पदाधिकारियों को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन कुमार ने अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस उपलक्ष में संजय कुमार सिंह, ओमेंद्र कुमार, बबलू, मांगू सिंह, पंकज कुमार, संजय कुमार सहित अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


-----------------------------------------------------------------
Day Night 24x7 News आपका हार्दिक अभिनन्दन करता है।
आप सभी हमारे व्हाट्सएप समूह से जुड़ने हेतु लिंक के माध्यम से जुड़ सकते है।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें।
(Facebook, YouTube, Twitter, Instagram, Blogger, Koo, etc..)
@dn24x7news
धन्यवाद।
https://dn24x7news.blogspot.com


Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/Bh4PVSDL4ua6JtnZQEs4fD

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी

आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...