शनिवार, 3 जुलाई 2021

कलहेड़ी गांव में पंखें से लटका मिला बल्हेड़ा गांव के युवक का शव

कलहेड़ी गांव में पंखें से लटका मिला बल्हेड़ा गांव के युवक का शव, अपनी दोस्त से मिलने आया था युवक, मृतक के परिजनों ने लड़की पक्ष पर लगाया साजिशन हत्या का आरोप, पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज

घरौंडापवन अग्रवाल

कलहेड़ी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव फंदे से लटकी अवस्था में बरामद किया है। मृतक अवनीश बल्हेड़ा गांव का रहने वाला था और अपनी दोस्त से मिलने कल्हेड़ी गांव में उसके घर आया हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घर में अकेली लड़की के पास युवक को घुसता देख पड़ोसियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और मामले की सूचना लड़की के परिजनों को दी। कुछ देर बाद जब लड़की के परिजन वहां पहुंचें तो फंदे से लटके युवक की मौत हो चुकी थी। लड़की के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को की और पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। वहीं युवक के परिजनों ने साजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

कलहेड़ी गांव में शुक्रवार की दोपहर के समय एक नाबालिग लड़की अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव बल्हेड़ा निवासी  20 वर्षीय अवनीश उस लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया। अवनीश की बरसत गांव में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, अवनीश को पड़ोस के युवकों ने घर में घुसते हुए देख लिया। युवकों ने अवनीश के साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। मृतक अवनीश के पिता रमेश ने आरोप लगाया है कि उनके लड़के को पहले घर बुलाया और साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी और बाद में उसे पंखें से लटका दिया गया। शिकायत में उन्होंने यह भी माना है कि उनके लड़के की लड़की से दोस्ती थी लेकिन उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। वहीं लड़की के परिजनों का कहना है कि घर में कोई नहीं था और वे सभी बाहर काम पर गए हुए थे। घर पर उनकी लड़की अकेली थी। पड़ोसियों ने उन्हें उसके घर में कोई दिक्कतें होने की खबर दी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचें तो युवक का शव उनके घर में लटका पाया गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

 सूचना के तुरंत बाद थाना प्रभारी मोहन लाल व एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मृतक के पिता रमेश की शिकायत के आधार पर अरूण, अरूण के परिवार वालों, पड़ोसी सोनू-मोनू, जोगिंद्र तथा तीन-चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वर्जन-
बल्हेड़ा गांव के अवनीश का शव पुलिस को कल्हेड़ी गांव के एक घर में पंखें से लटका हुआ मिला है। मृतक के परिजनों ने लड़की पक्ष पर हत्या करके पंखें से लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
-मोहन लाल, थाना प्रभारी घरौंडा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी

आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...