शनि भक्तों ने मंदिर में किया वाटर कूलर भेंट
पानीपतः पवन अग्रवाल
रिफाइनरी टाउनशिप रोड स्थित श्री महाकाल शनि मंदिर में भगवान शनि भक्तों ने एकत्रित होकर एक वाटर कूलर भेंट किया । जिसका उद्घाटन पूर्व सरपंच ददलाना नरेंद्र राणा ने रिबन काट कर किया ।
राणा ने कहा कि श्री महाकाल शनि मंदिर में वाटर कूलर देकर शनि भक्तों ने दोहरा पुण्य का काम किया है । एक तो इस चिलचिलाती धूप और गर्मी ने सभी का जीना मुहाल कर रखा है , और जल हम सब का जीवन है । उन्होंने कहा कि यहां से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं सभी को शुद्ध और स्वच्छ जल मिले यही सभी की इच्छा है । वंही सूर्य पुत्र भगवान शनि देव हम सबके आस्था के केंद्र है । और हर शनिवार को भगवान शनि के अनन्य भक्त यहां पूजा अर्चना करने आते हैं । यहां आने वाले किसी भी भक्त को पीने के पानी की किल्लत न हो ।
शनि भक्त पंडित सदानंद शर्मा ने भगवान शनि भक्तों का वाटर कूलर देने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि भगवान शनिदेव आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें ।
इस अवसर पर अजय बहादुर सिंह , राजेश , विक्रांत , संजय कुमार , ईश्वर सिंह आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें