शनिवार, 3 जुलाई 2021

चिलचिलाती गर्मी में अग्रवाल कालोनी में छाया वाटर सप्लाई का संकट

 चिलचिलाती गर्मी में अग्रवाल कालोनी में छाया वाटर सप्लाई का संकट, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समस्या का समाधान, अधिकारियों को रटा रटाया जवाब-मैने तो अभी ज्वाइन किया है


घरौंडा: पवन अग्रवाल
चिलचिलाती गर्मी में शहर के कई इलाके पानी की समस्या से जूझ रहे है। कहीं पर पानी की सप्लाई नहीं आ रही है तो कहीं गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। जिन घरों में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है उन्हें अपने पड़ोसियों के घर से बाल्टियों से पानी ढोना पड़ रहा है या फिर छतों के रास्ते पानी की पाइप लेकर पानी भरना पड़ रहा है। पब्लिक हेल्थ में शिकायतें करके भी लोग थक चुके है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। पानी की समस्या के समाधान को लेकर कालोनिवासियों ने विधायक हरविंद्र कल्याण को भी शिकायत कर चुके है। 
शहर के पॉश इलाकों में गिने जाने वाली अग्रवाल कालोनी के बाशिंदों को पानी की समस्या से जुझना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई करीब एक माह से बिगड़ी हुई है। अग्रवाल कालोनी निवासी धीरज भाटिया, बालकिशन गोयल, पंकज जैन, मनीष गर्ग, राहुल गर्ग, जयपाल जिंदल व अन्य का कहना है कि वाटर सप्लाई की समस्या सिर्फ उनकी कालोनी की ही नहीं है बल्कि अन्य कालोनियों के भी ऐसे ही हालात है। उन्होंने बताया कि उनकी कालोनी में कई बार दो-दो दिन तक कालोनी में पानी नहीं आता और कई बार तो मात्र आधा घंटे ही सप्लाई मिल पाती है लेकिन पानी की सप्लाई किस समय होगी, इसका कोई आइडिया नहीं होता। कभी दिन में पानी आ जाता है तो कभी रात में। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से होने वाली परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के कार्यालय में कालोनी के लोगों ने कई बार शिकायत की है, लेकिन डिपार्टमेंट के अधिकारी व कर्मचारी नकारा हो चुके है। ना यहां कोई सुनने वाला है और ना ही कोई समस्या का समाधान करने वाला है। पानी की समस्या के समाधान को लेकर विधायक हरविंद्र कल्याण को भी शिकायत की गई है। 
जे.ई. का रटा-रटाया जवाब, मैने तो अभी ज्वाइन किया है-
पब्लिक हेल्थ के शहरी जेई रविंद्र कुमार का तबादला हो चुका है। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उनके स्थान पर जेई वेदप्रकाश ने बीती दो जून को ड्यूटी ज्वाइन की है। जब भी जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी किसी समस्या को लेकर जेई से बात की जाती है तो उनका एक ही रटा रटाया जवाब होता है, मैने तो अभी ज्वाइन किया है। एक अधिकारी के ऐसे शब्द कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते है। 
वर्जन-
मैंने अभी ज्वाइन किया है। पानी की समस्या मेरे से पहले की है। जो भी समस्या मेरे सामने आएगी, उसके समाधान का पूरा प्रयास कियाा जाएगा।
-वेदप्रकाश, जेई पब्लिक हेल्थ घरौंडा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी

आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...