शनिवार, 3 जुलाई 2021

सीएम ने किया घरौंडा विधायक की माता के निधन पर शौक

 सीएम मनोहर लाल ने किया विधायक हरविंद्र कल्याण की माता के निधन पर शोक व्यक्त, परिवार को सांत्वना देने के लिए सीएम पहुंचें कल्याण फार्म हाउस


घरौंडा: पवन अग्रवाल
प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल विधायक हरविंद्र कल्याण की बड़ी माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कल्याण फार्म हाउस पहुंचें। सीएम ने विधायक व उनके परिवार को सांत्वना दी। विधायक कल्याण के मुताबिक, शनिवार को कुटेल कल्याण फार्म हाउस पहुंचें सीएम मनोहर लाल ने कहा कि बड़े बुजुर्ग हमारे लिए वट वृक्ष की तरह होते है। जिनके मार्गदर्शन व आशीर्वाद से ही हम आगे बढ़ते चले जाते है। मां ईश्वर का दूसरा रूप है। माता जी के निधन से परिवार को बहुत बड़ी क्षति हुई है। जिसका बहुत ही दु:ख है। इसके साथ ही सीएम ने विधायक की छोटी माता का भी आशीर्वाद लिया और कहा कि यह जीवन चक्र है और हम सबको एक न एक दिन इसमें से निकलना है। उन्होंने परिवार के सदस्यों को अपना ध्यान रखने के लिए कहा। गौरतलब है कि बीती 18 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे विधायक की बड़ी माता सोना देवी का हृदय गति रूकने से देहांत हो गया था। वे 89 वर्ष की थी। बीती 27 जून को स्वर्गीय सोना देवी की रस्म क्रिया की गई थी। जिसमें परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

‘न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा’ : काशी

आज न्यूज़ न बजेगा शंख, न होने देंगे पूजा... मकान मालिक का ऐलान, क्या ताले में ही बंद रहेंगे क्या ताले में ही बंद रहेंगे काशी के सिद्धिश्वर मह...