मंगलगढ़ी के पास यमुना पुल पर दूध डेयरी संचालक से डेढ़ लाख की नकदी छीनकर फरार हुए दो बाइक सवार, पीडि़त ने फायरिंग का भी लगाया आरोप, पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
घरौंडा: पवन अग्रवाल
मंगलगढ़ी के पास दो बाइक सवार युवक दूध डेयरी संचालक से डेढ़ लाख रुपए की नकदी छीनकर फरार हो गए। डेयरी संचालक ने बाइक सवारों पर फायर करने का भी आरोप लगाया है और मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
देवीपुर निवासी हरिंद्र पुत्र नरेश कुमार की बरसत गांव में दूध की डेयरी है। हरिंद्र हर रोज की तरह वीरवार की देर रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद करने के बाद बाइक पर अपने साथी रणदीप के साथ बाइक पर घर जा रहा था। जैस्े ही वे मंगलगढ़ी के पास यमुना पुल पर पहुचें तो उनके पीछे से एक बाइक आई। बाइक पर दो युवक सवार थे।
आरोप है कि इन युवकों ने हरिंद्र का काले रंग का बैग छीन
लिया। जिसमें करीब डेढ लाख रुपए की नकदी थी। बैग लेकर फरार होता देख
हरिंद्र ने अपनी बाइक बदमाश युवकों के पीछे लगा दी। बैग छीनकर आगे जा रहे
एक बाइक सवार ने उन पर फायर भी किया। जिससे हरिंद्र व उसका साथी बाल बाल बच
गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर
छानबीन शुरू कर दी है।
वर्जन-
देवीपुर के हरिंद्र ने अपने साथ हुई छीना झपटी की शिकायत दी है। शिकायत में दो युवकों पर डेढ लाख रुपए से भरा बैग छीनने का आरोप लगाया है। हवाई फायर की भी बात सामने आई है। दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन शुरू कर दी गई है।
वर्जन-
देवीपुर के हरिंद्र ने अपने साथ हुई छीना झपटी की शिकायत दी है। शिकायत में दो युवकों पर डेढ लाख रुपए से भरा बैग छीनने का आरोप लगाया है। हवाई फायर की भी बात सामने आई है। दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन शुरू कर दी गई है।
-दीपक कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें