हयासन(हाथरस) :- आशीष जिन्दल
समाजसेवी के सहयोग से घायल निराश्रित गाय का विश्व हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारियों ने पहुँचाया गौशाला।
हसायन । कस्बे में पिछले कुछ दिनो से एक गाय घायल अवस्था मे इधर उधर घूमती हुई लोगो को दिखाई दी तो लोगो ने घायल गाय को पशु चिकित्सालय ले जाकर गाय का उपचार कराया । काफी दिन बाद भी गाय स्वस्थ नही हुई तो लोगों ने इस की सूचना विश्व हिन्दू वाहिनी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष अनमोल गुप्ता को दी । सूचना मिलते ही विश्व हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारी मौके पर पहुँच गये।
जब विश्व हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारियों ने गाय की घायल अवस्था को देखा तो उन्होंने गाय को उपचार हेतु गौशाला ले जाना उचित समझा । विश्व हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता रामगोपाल गुप्ता के सहयोग से घायल गाय को टुकसान स्थित बनी श्री बालाजी गौ सेवा समिति एवं चिकित्सालय भेज दिया । इस मौके पर विश्व हिन्दू वाहिनी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष अनमोल गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रेम किशोर शर्मा ,जिला संगठन मंत्री दुर्वेश चौहान , विकास , मौसम, अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
धन्यवाद भैया जी
जवाब देंहटाएं