बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण के कारण असंख्य जीवों की जान मंडरा रहा है खतराः पवन अग्रवाल
चण्डीगढ़ हरियाणा ब्यूरो
आज अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर विश्व हिन्दू वाहिनी के प्रदेश संगठन मंत्री हरियाणा पवन अग्रवाल ने प्रैसवार्ता के दौरान कहा कि हमारे द्वारा प्रतिदिन प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग सिर्फ 25 मिनट के लिए किया जाता है। दुर्भाग्यवश एक प्लास्टिक को गलने में कम से कम 1000 साल लगते हैं। साथ ही, दुनिया के महासागरों और पृथ्वी को प्रदूषित करने में सिर्फ चंद मिनट लगते हैं। अधिकांश लोग इस तथ्य से अनजान हैं कि हर मिनट 10 लाख प्लास्टिक बैग का उपयोग किया जाता है।
पवन ने कहा कि जागरूकता फैलाने के लिए ये दिवस तो घोषित कर दिया गया लेकिन आप बढ़ते प्रदूषण और आने वाली पीढ़ी के लिए लगातार बढ़ते खतरे को लेकर कितना सजग हुए हैं?
बड़े-बड़े बाजारों व मंडियों से लेकर छोटे से छोटे दुकानदारों द्वारा आज भी प्लास्टिक में खुलेआम सामान बेचा जा रहा है। हर दिन बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण के कारण असंख्य जीवों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है।
अग्रवाल ने कहा कि इंडोनेशिया एक द्वीपसमूह है जहां की जनसंख्या 260 मिलियन है। यह देश चीन के बाद सबसे ज्यादा प्लास्टिक प्रदूषण फैलाने वाला दुनिया का दूसरा देश है। यहां हर साल 3.2 मिलियन टन प्लास्टिक का कचरा उत्पन्न होता है। जिसका निपटारा नहीं किया जाता। अध्ययन के मुताबिक इसमें से 1.29 मिलियन टन कचरा समुद्र में पहुंचता है।
उन्होंने कहा कि सन् 1950 से 1970 तक प्लास्टिक का काफी कम उत्पादन किया जाता था। इसलिए प्लास्टिक प्रदूषण का नियंत्रण करना आसान था। 1990 तक दो दशकों में प्लास्टिक के उत्पादन में तीन गुना बढ़ोतरी हुई। पिछले 40 वर्षों के मुकाबले वर्ष 2000 के दौरान प्लास्टिक का उत्पादन काफी ज्यादा हो गया। आज 30 करोड़ टन प्लास्टिक का उत्पादन रोजाना होता है जो करीब पूरी आबादी के वजन के बराबर है।
पवन ने कहा कि प्लास्टिक के कम इस्तेमाल के लिए सरकार प्रयास कर रही है। यहां तक कि दुकानदारों से भी कहा जा रहा है कि लोगों को प्लाटिक के थैलों में सामान न दें और देशभर के स्कूलों में बच्चों को बताया जा रहा है कि इससे क्या - क्या समस्याएं हो सकती हैं। अग्रवाल ने कहा कि सरकार की ओर से सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि वह 2025 तक प्लास्टिक के 70 फीसदी कम इस्तेमाल करने संबंधी अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सके। यह बड़ा उद्देश्य तभी पूरा हो सकता है जब लोग ये समझें कि प्लास्टिक हमारी सबसे बडी दुश्मन है। आमजन को जागरूक होना होगा कि हम अपने व भावी पीढी की जानी दुश्मन से कैसे छुटकारा पायें।
-------------------------------------------------------------------------------------------
Day Night 24x7 News आपका हार्दिक अभिनन्दन करता है।
आप सभी हमारे व्हाट्सएप समूह से जुड़ने हेतु लिंक के माध्यम से जुड़ सकते है।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें।
(Facebook, YouTube, Twitter, Instagram, Blogger, Koo, etc..)
@dn24x7news
धन्यवाद।
https://dn24x7news.blogspot.com
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/Bh4PVSDL4ua6JtnZQEs4fD
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें