अग्रवाल युवा संगठन द्वारा कम्यूनिटी हाल घरौंडा में वैक्सीनेशन कैम्प का किया गया आयोजन
अधिकाधिक वैक्सीन लगवाकर जन सुरक्षा में सहयोग करें जनताः एवाईओ
घरौंडा: पवन अग्रवाल
आज कम्यूनिटी हाल नई अनाज मण्डी घरौंडा में वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। यह आयोजन सीएचसी घरौंडा की टीम द्वारा डाॅ मुनेश गोयल एस एम ओ घरौंडा के निर्देशानुसार तथा अग्रवाल युवा संंगठन घरौंडा के सहयोग से लगाया गया।
डाॅक्टर ने बताया कि वैक्सीनेशन कैंप हॉस्पिटल की ओर से ही लगाये जाते है और सहयोग संस्थाओं का होता है। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से प्रत्येक कैंप में काॅविड प्रोटोकाॅल का विशेष ध्यान रखा जाता है।
एवाईओ ने कहा कि हमारे आज इस कैंप में कुल 250 व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था जो पूरा हुआ। एवाईओ ने जनता से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग बढ़ चढ़कर वैक्सीनेशन के इस प्रोग्राम में हिस्सा ले।
डाॅक्टर ने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान को अधिकाधिक सफल बनाने के लिए अगर कोई संस्था, मील या फैक्ट्री मालिक कैंप लगवाना चाहे तो लगवा सकते हैं और जन सुरक्षा में सहयोग कर सकते हैं।
इस अवसर पर सीएचसी घरौंडा की डाॅक्टर टीम व अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें